फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will receive award from Bill & Melinda Gates Foundation for Swachh Bharat Abhiyaan

पीएम मोदी को एक और पुरस्कार, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन करेगा सम्मानित

Mon, 02 Sep 2019 08:54 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 02 Sep 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
PM Modi will receive award from Bill & Melinda Gates Foundation for Swachh Bharat Abhiyaan
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे के दौरान बिल मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन उनके स्वच्छ भारत अभियान के लिए उन्हें सम्मानित करेगा। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री जीतेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा, 'एक और पुरस्कार, हर भारतीय के लिए गर्व का एक और क्षण क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी की मेहनती और उन्नतिशील पहल को दुनियाभर में प्रशंसा मिल रही है। उन्हें अमेरिकी दौरे के दौरान बिल मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन सम्मानित करेगा।'

विज्ञापन


विज्ञापन

 

इससे पहले छह मुस्लिम देश और रूस हमारे देश के प्रधानमंत्री सम्मानित कर चुके हैं। आज हम आपको प्रधानमंत्री मोदी को अबतक मिले पुरस्कारों के बारे में बता रहे हैं:-

पुरस्कार: किंग हमाद ऑर्डर ऑफ रीनेसंस
कब मिला पुरस्कार: 24 अगस्त, 2019
पुरस्कार की खासियत: बहरीन का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान।

पुरस्कारः ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंगाइश्ड रूल ऑफ इज्जुद्दीन 
कब मिला पुरस्कार: 8 जून, 2019
पुरस्कार की खासियत: विदेशी गणमान्य हस्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान।

पुरस्कारः ऑर्डर ऑफ सेंट ऐंड्रू
कब मिला पुरस्कार: 12 अप्रैल, 2019
पुरस्कार की खासियत: यह रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।

पुरस्कारः ऑर्डर ऑफ जायेद
कब मिला पुरस्कार: 4 अप्रैल, 2019
पुरस्कार की खासियत: संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।

पुरस्कारः ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन
कब मिला पुरस्कार: 10 फरवरी, 2018
पुरस्कार की खासियत: विदेशी गणमान्य हस्तियों, राजाओं और राष्ट्र प्रमुखों को दिया जाने वाला फिलिस्तीन का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

पुरस्कारः स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान
कब मिला पुरस्कार: 4 जून, 2016
पुरस्कार की खासियत: यह अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

पुरस्कारः ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद
कब मिला पुरस्कार: 3 अप्रैल, 2016
पुरस्कार की खासियत: किसी गैर मुस्लिम गणमान्य व्यक्ति को दिया जाने वाला यह सऊदी अरब का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed