फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will rally every month in Uttar Pradesh

भाजपा की नई रणनीति: आज लखनऊ में पीएम मोदी, हर महीने यूपी में करेंगे 2 से 4 रैली 

Sat, 28 Jul 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Jul 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will rally every month in Uttar Pradesh
pm modi

भारतीय जनता पार्टी 2019 लोकसभा चुनावों को लेकर अन्य दलों के मुकाबले ज्यादा सक्रिय दिख रही है। जहां अमित शाह ने अभी पूरे देश का दौरा कर चुनावी माहौल को जाना है। वहीं पीएम मोदी का फोकस उत्तर प्रदेश पर है। आगामी दिनों में वह हर महीने राज्य में दो से चार रैली और कार्यक्रम करेंगे। उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा राज्य है। हर दल यहां के वोटरों को साधने की कोशिश में लगा है। भाजपा सपा-बसपा गठबंधन को हल्के में नहीं ले रही है। अगर सपा बसपा गठबंधन हुआ तो वाकई भाजपा के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। क्योंकि विपक्षी एकता की वजह से ही भाजपा को उपचुनावों में 3 लोकसभा सीटें गंवानी पड़ी हैं। 

विज्ञापन

  
पीएम मोदी और अमित शाह ने इस सबसे बड़े राज्य में विपक्षी एकता से निपटने के लिए अलग रणनीति बनाई है। पीएम मोदी आज दो दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे। जहां वह विकास प्रोजेक्टों की नींव रखेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। वहीं सीएम योगी और अमित शाह हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाएंगे। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी अब हर महीने यूपी में 2 से 4 रैली करेंगे। 
विज्ञापन


पीएम मोदी इससे पहले भी राज्य में कई रैली कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने 28 जून को मगहर में जनता को संबोधित किया था। जहां उन्होंने 24 करोड़ रुपए देकर कबीर एकेडमी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने दलित और पिछड़ी जातियों को साधने की कोशिश भी की। माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा, कांग्रेस, रालोद साथ लड़ सकती हैं। ऐसे में भाजपा के सामने कड़ी चुनौती है कि वह अपने वोट बैंक को बचाए। पिछले लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा व कांग्रेस को मिले वोट को जोड़ दें, तो यह भाजपा से 7 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हाल ही में पीएम मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई के साथ 5 हजार करोड़ रुपए की लागत से बने सैमसंग मोबाइल प्लांट का उद्घाटन किया है। इस दौरान मोदी ने वेस्ट यूपी के वोटरों को साधने की कोशिश की। वेस्ट यूपी में 10 लोकसभा सीटे हैं। पीएम मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया इस दौरान उन्होंने 15 सीटें पर फोकस किया। मोदी ने 23 हजार करोड़ रु से 340 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखी। बनारस में 22 हजार करोड़ रु के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। बता दें कि यह आजमगढ़ सपा, बसपा, कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां भाजपा 2014 में भी हार गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed