फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will lay the foundation stone for an AIIMS in Madurai and inaugurate super speciality block

आज तमिलनाडु और केरल के दौरे पर पीएम मोदी, करेंगे दक्षिण में चुनावी आगाज

Sun, 27 Jan 2019 08:20 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Sun, 27 Jan 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will lay the foundation stone for an AIIMS in Madurai and inaugurate super speciality block
नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मदुरई में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखेंगे और राजाजी, थंजावुर और तिरुनेलवेली में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। भाजपा को उम्मीद है कि पीएम के दक्षिण भारत के इस दौरे से पार्टी यहां अपनी पैठ बनाने में कामयाब हो पाएगी। मंदिरों के शहर मदुरई में पीएम एक रैली को भी संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस रैली के जरिए मोदी और भाजपा को यह बताने का मौका मिलेगा कि केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के लिए क्या काम किया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एच राजा ने कहा, 'यह भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के लिए तमिलनाडु में किए गए विकासात्मक परियोजनाओं के बारे में बताने का एक अवसर होगा।'
विज्ञापन


एच राजा ने आगे कहा, 'तमिलनाडु में मुद्रा कर्ज योजना की वजह से लगभग 1 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचा है। इसी तरह 3,000 किलोमीटर की राजमार्ग परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इसके अलावा, कई परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिले हैं।' पिछले आम चुनाव के दौरान भाजपा को तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों में से एक सीट जीतने में कामयाबी मिली थी। वहीं केरल की 20 सीट में से एक पर भी जीत हासिल नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार मोदी केरला के थ्रिसूर से मदुरई जाएंगे। जहां वह एक रैली को संबोधित करेंगे। यह उनकी 15 दिनों के अंदर दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले उन्होंने 15 जनवरी को कोल्लम में एक बायपास का उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री एक इंटिग्रेटिड रिफाइनरी एक्सपैंशन प्रोजेक्ट को कोच्चि में एक कार्यक्रम के बाद राष्ट्र को समर्पित कर देंगे। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की इस परियोजना की लागत 16,500 करोड़ रुपये है।

तमिलनाडु और केरल मिलकर 59 सांसदों को लोकसभा भेजता है और भाजपा यहां अपना वोटबैंक बढ़ाने की कोशिश कर रही है। ताकि वह दोबारा सत्ता में आ सके। तमिलनाडु में भाजपा को उम्मीद है कि वह ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के सा गठबंधन कर लेगी। डीएमके ने भगवा पार्टी के साथ गठबंधन करने के सभी दरवाजे बंद कर दिए हैं और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया है।


एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी के नेताओं की एक टीम तमिलनाडु की करीब आधा दर्जन छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा कर रही है। उन्हें उम्मीद है कि यहां चुनाव से पहले एक गठबंधन जरूर बन जाएगा। भाजपा नेता ने कहा, 'हमारे आंतरिक सर्वे ने दिखाया है कि हम अच्छी अवस्था में हैं और केरल की कम से कम 4-5 सीट जीत जाएंगे।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed