फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi will inaugurate Maritime India conference on Tuesday

पीएम मोदी कल ‘मैरीटाइम इंडिया समिट 2021’ का करेंगे उद्घाटन, तीन दिन तक चलेगा सम्मेलन

Mon, 01 Mar 2021 04:10 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 01 Mar 2021 04:10 AM IST
विज्ञापन
pm modi will inaugurate Maritime India conference on Tuesday
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से ‘मैरीटाइम इंडिया समिट 2021’ का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। इस सम्मेलन का आयोजन बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इसका आयोजन दो से चार मार्च के बीच डिजिटल माध्यम से होगा।

विज्ञापन


इस सम्मेलन में कई देशों के प्रख्यात वक्ता अपने विचार साझा करेंगे। बयान में कहा गया कि तीन दिवसीय इस शिखर सम्मेलन के लिए डेनमार्क सहयोगी देश है।

कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए सम्मेलन ऑनलाइन होगा और इसमें 24 देश भाग लेंगे। भारतीय दूतावासों के जरिए सम्मेलन में भाग लेने के लिए उन 56 देशों को आमंत्रित किया गया है, जिनकी सीमाएं समुद्र से लगी हैं।
विज्ञापन


इस सम्मेलन में चीन शामिल नहीं है। कार्यक्रम में करीब 20,000 प्रतिनिधि भाग लेंगे और एमआईएस 2021 के दूसरे संस्करण में 400 से अधिक परियोजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन का आयोजन बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय उद्योग भागीदार फिक्की और नॉलेज भागीदार के रूप में ईवाई के साथ मिलकर कर रहा है। कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए सम्मेलन ऑनलाइन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed