फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi gave 200 cows to Rwanda, know what is the reason for giving cow

पीएम मोदी की 'काऊनीति', जानिए रवांडा को तोहफे में क्यों दी 200 गायें

Tue, 24 Jul 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Jul 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
PM Modi gave 200 cows to Rwanda, know what is the reason for giving cow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा पर हैं। नरेंद्र मोदी रवांडा जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रवांडा के रवेरू मॉडल गांव के दौरे के दौरान ‘गिरिंका’ योजना के तहत रवांडा के लोगों को 200 गायें दीं। पूरी दुनिया में भारत सरकार के रवांडा को गाय देने की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन


दरअसल रवांडा को गाय देने के पीछे का मुख्य कारण रवांडा सरकार की ओर से चलाई जा रही है एक योजना है जिसका नाम 'गिरिंका' है। इस योजना के तहत सरकार वहां पर कुपोषण दूर करने के लिये 3.50 लाख गांवों को गाय देगी और फिर उसके पैदा हुई एक बछिया को वह अपने पड़ोसी को देगा। इस योजना का मकसद इन गायों के दूध पीकर बच्चों का कुपोषण दूर किया जायेगा साथ ही दूग्ध उद्योग को भी बढ़ावा दिया जायेगा। बता दें कि 'गिरिंका' गरीबी उन्मूलन के लिए रंवाडा की सरकार का एक अहम कार्यक्रम है।
विज्ञापन


रवांडा में गाय को माना जाता है समृद्धि का प्रतीक
भारत की तरह ही रवांडा में भी गाय को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। रवांडा के प्राचीन इतिहास में गाय को मुद्रा की तरह प्रयोग में लाया जाता था। आपको बता दें कि भारत की तरह रवांडा भी कृषि प्रधान देश है। यहां की 80 फीसदी खेती से जुड़ी है। रवांडा की आबादी 1.12 करोड़ है यहां की संसद में 2 तिहाई महिला सांसद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरिंका माने एक गाय रखिए 
इस शब्द का अर्थ होता है 'एक गाय रखिए'। रवांडा की सरकार ने साल 2006 में 'एक गरीब परिवार के लिए एक गाय' योजना लॉन्च की थी। इस योजना के जरिए कई परिवार गरीबी के दुष्चक्र से बाहर निकले हैं। रवांडा सरकार का दावा है कि इस योजना से अबतक 3.5 लाख परिवारों को फायदा मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed