{"_id":"63c9e227b88aa21a5115f227","slug":"pm-modi-will-distribute-appointment-letters-to-71000-people-today-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: पीएम मोदी 71000 लोगों को आज बांटेंगे नियुक्ति पत्र, विभिन्न सरकारी विभागों में मिली है नौकरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: पीएम मोदी 71000 लोगों को आज बांटेंगे नियुक्ति पत्र, विभिन्न सरकारी विभागों में मिली है नौकरी
Fri, 20 Jan 2023 06:06 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 20 Jan 2023 06:06 AM IST
सार
देशभर से चयनित ये लोग केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व संस्थाओं में जूनियर इंजीनियर, लोको पायलट, टेक्नीशियन, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, जूनियर अकाउंटेंट, ग्रामीण डाक सेवक, आयकर इंस्पेक्टर, शिक्षक, नर्स, डॉक्टर, सोशल सिक्योरिटी अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर शामिल होंगे।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : Twitter@bjp4 india
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 71,000 लोगों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। साथ ही इन लोगों के साथ संवाद भी करेंगे। इन लोगों को विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थाओं में हाल ही भर्ती किया गया है। यह ‘रोजगार मेला’ अभियान का हिस्सा है।
विज्ञापन
इसकी घोषणा पीएम ने पिछले साल 10 लाख लोगों को नौकरी देने के लिए की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि यह रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की पीएम मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि उम्मीद है कि ‘रोजगार मेला’ आगे रोजगार सृजन में एक उत्प्रेरक के रूप में काम करेगा और युवाओं को उनके सशक्तीकरण तथा राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।