{"_id":"66a82ebb99bf255c3f069c83","slug":"pm-modi-will-discuss-role-of-industry-in-the-development-of-country-today-cii-conference-after-budget-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: 'राष्ट्र प्रथम के दृष्टिकोण से फैसले ले रही सरकार', सीआईआई के सम्मेलन में पीएम ने कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: 'राष्ट्र प्रथम के दृष्टिकोण से फैसले ले रही सरकार', सीआईआई के सम्मेलन में पीएम ने कहा
Tue, 30 Jul 2024 05:37 AM IST
निर्मल कांत
ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:37 AM IST
सार
PM Narendra Modi: पीएम मोदी ने कहा, 2013-14 में डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार का अंतिम बजट 16 लाख करोड़ रुपये का था। आज हमारी सरकार में यह बजट तीन गुना बढ़कर 48 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था आठ फीसदी की दर से बढ़ रहा है। पूरी दुनिया भारत और आपकी ओर देख रही है। सरकार की नीतियां, प्रतिबद्धता और निवेश वैश्विक विकास की नींव बन रहे हैं। दुनियाभर के निवेशक भारत आने को इच्छुक हैं। विश्व नेता भारत को लेकर सकारात्मक हैं। यह भारतीय उद्योग के लिए स्वर्णिम अवसर है और हमें इस अवसर को गंवाना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से विकसित भारत की ओर यात्रा विषय पर आयोजित बजट के बाद सम्मेलन में पीएम ने कहा, मोदी सरकार में राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी नहीं है और वह राष्ट्र प्रथम के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए सभी निर्णय लेगी। पीएम मोदी ने कहा, भारत आठ फीसदी की दर से वृद्धि कर रहा है और वह दिन दूर नहीं, जब देश दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। पीएम मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की यह उपलब्धि उनके तीसरे कार्यकाल में ही हासिल कर ली जाएगी। उन्होंने बजट में घोषित विभिन्न उपायों, खासकर सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को बढ़ावा देने वाले उपायों का जिक्र किया, जो रोजगार के करोड़ों अवसर उत्पन्न करता है।
विज्ञापन
पूंजीगत निवेश 90,000 करोड़ से 2 लाख करोड़ हुआ : पीएम मोदी ने कहा, संसाधन में निवेश के लिए पूंजीगत निवेश यूपीए के पहले बजट में करीब 90,000 करोड़ था और 10 साल सरकार चलाने के बाद यह आंकड़ा 2 लाख करोड़ हो पाया था। वहीं, पूंजीगत व्यय आज एनडीए सरकार में 11 लाख करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विकसित भारत के लक्ष्य में घरेलू उद्योग निभाएं भूमिका
पीएम मोदी ने कहा, घरेलू उद्योग को 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सरकार के साथ काम करना चाहिए और साथ ही इसे उभरते क्षेत्रों में वैश्विक खिलाड़ी भी बनाना चाहिए। उन्होंने कहा, सरकार की मंशा और प्रतिबद्धता स्पष्ट है। चाहे वह राष्ट्र प्रथम हो या 5,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना, आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत, हम पूरी लगन के साथ काम कर रहे हैं।
भारत की वित्तीय दूरदर्शिता दुनिया के लिए आदर्श
प्रधानमंत्री ने भारत की वित्तीय दूरदर्शिता को दुनिया के लिए एक आदर्श बताया। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य की अनिश्चितताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने भारत की वृद्धि और स्थिरता के अपवाद पर भी प्रकाश डाला। पीएम मोदी ने कहा, भारत कम विकास और उच्च मुद्रास्फीति वाले वैश्विक परिदृश्य में उच्च विकास और कम मुद्रास्फीति दिखा रहा है। महामारी के बावजूद भारत की राजकोषीय समझदारी दुनिया के लिए एक आदर्श है। उन्होंने कहा कि वैश्विक विकास में आज भारत की हिस्सेदारी 16 फीसदी है और उसने यह विकास ऐसे समय में दिखाई है जब अर्थव्यवस्था को झटका देने वाले अनेक संकट आए।
पीएम ने कहा, 100 साल की सबसे बड़ी महामारी, दुनिया के अलग-अलग देशों में युद्ध की स्थिति, भारत में बड़ी-बड़ी प्राकृतिक आपदाएं कभी चक्रवात, कभी सूखा, कभी भूकंप, हमने हर संकट का मुकाबला किया, हर चुनौती का समाधान किया।
यूपीए सरकार के समय से 3 गुना बढ़ा बजट का आकार
पीएम मोदी ने कहा, 2013-14 में डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार का अंतिम बजट 16 लाख करोड़ रुपये का था। आज हमारी सरकार में यह बजट तीन गुना बढ़कर 48 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। प्रधानमंत्री ने कहा, पहले की सरकार के 10 साल की तुलना में हमारी सरकार ने रेलवे का बजट आठ गुना बढ़ा दिया है। हाईवे के बजट में आठ गुना और कृषि क्षेत्र के बजट में चार गुना से ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा, महत्वपूर्ण रक्षा क्षेत्र के बजट में भी दो गुना से अधिक का इजाफा किया गया है।