{"_id":"5f05d0e68ebc3e63bc3cbbea","slug":"pm-modi-will-be-addressing-the-india-global-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी करेंगे इंडिया ग्लोबल वीक को संबोधित, इन मुद्दों पर होगी चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी करेंगे इंडिया ग्लोबल वीक को संबोधित, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Wed, 08 Jul 2020 07:35 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 08 Jul 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ब्रिटेन में हो रहे इंडिया ग्लोबल वीक 2020 को संबोधित करेंगे। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- कल 1.30 बजे इंडिया इंक की ओर से आयोजित इंडिया ग्लोबल वीक को संबोधित करूंगा।
ये फोरम वैश्विक विचारों वाले नेताओं और इंडस्ट्री के कैप्टन का है, जो भारत में संभावनाओं और कोविड-19 के बाद की वैश्विक आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा करेंगे।
बता दें कि पीएम मोदी इस कार्यक्रम को वीडियो के माध्यम से संबोधित करेंगे।
इंडिया इंक ने क्या कहा
इंडिया इंक ग्रुप के सीईओ और चेयरमैन मनोज लडवा ने बताया कि कोविड-19 के इस मुश्किल दौर में भारत अपनी बहुआयामी प्रतिभा, अपनी तकनीकी ज्ञान और नेतृत्व के लिए बढ़ती चाह के साथ वैश्विक मामलों में एक केंद्रीय भूमिका निभा रहा है।
इसलिए उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पूरे विश्व के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में विदेश मंत्री एस.जयशंकर, रेल व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, नागरिक उड्डयन व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद और स्किल डेवलेपमेंट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय भी शामिल होंगे।
ब्रिटेन की ओर से प्रिंस चार्ल्स इस कार्यक्रम में एक विशेष संबोधन देंगे। इनके अलावा विदेश मंत्री डोमिनिक रॉब, गृह मंत्री प्रीति पटेल, स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री लिज ट्रस भी वैश्विक स्तर पर संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
ये फोरम वैश्विक विचारों वाले नेताओं और इंडस्ट्री के कैप्टन का है, जो भारत में संभावनाओं और कोविड-19 के बाद की वैश्विक आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
Will be addressing the India Global Week, organised by @IndiaIncorp at 1:30 PM tomorrow. This forum brings together global thought leaders and captains of industry, who will discuss aspects relating to opportunities in India as well as the global economic revival post-COVID.
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2020