फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi wanted BJP, NCP to come together in Maharashtra to form govt in 2019: Sharad Pawar

पवार का खुलासा: पीएम मोदी चाहते थे भाजपा-राकांपा मिलकर सरकार बनाएं, राउत बोले- बेकरार थी बीजेपी

Thu, 30 Dec 2021 05:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 30 Dec 2021 05:03 PM IST
सार

पवार के खुलासे पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सत्ता के लिए बेकरार थी और वह किसी के भी साथ सरकार बनाने को तैयार थी। 

विज्ञापन
PM Modi wanted BJP, NCP to come together in Maharashtra to form govt in 2019: Sharad Pawar
पीएम मोदी और शरद पवार (file photo) - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने दावा किया है कि 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते थे कि भाजपा व राकांपा मिलकर महराष्ट्र में सरकार बनाएं, लेकिन मैंने उनसे कह दिया कि यह संभव नहीं है।' 

विज्ञापन


पवार के खुलासे पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सत्ता के लिए बेकरार थी और वह किसी के भी साथ सरकार बनाने को तैयार थी। राउत ने यह भी कहा कि उन्हें सब पता था कि कौन किससे बात कर रहा है, इसलिए भाजपा सरकार बनाने के अपने प्रयासों में विफल रही। 
विज्ञापन


सीएम पद की साझेदारी पर अनबन हुई थी
2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद की साझेदारी को लेकर अनबन के बाद अपनी लंबे समय से दोस्त रही भाजपा से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर राज्य में महा विकास अघाड़ी सरकार का गठन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को एक मराठी दैनिक द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शरद पवार से पूछा गया था कि क्या 2019 के चुनाव के बाद उन्हें पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे यह कहा था कि यदि वे देवेंद्र फडणवीस को सीएम नहीं बनाएं तो क्या भाजपा व राकांपा मिलकर सरकार बना सकते हैं? अपने जवाब में पवार ने कहा कि यह सही है। उन्होंने और पीएम मोदी ने इसे लेकर मुलाकातें की थीं।  
पवार ने कहा, 'उनकी (पीएम मोदी) की यह इच्छा थी कि राकांपा व भाजपा गठबंधन करें। हालांकि मैं पीएम कार्यालय गया और उनसे कहा कि यह संभव नहीं है। मैंने उन्हें कहा कि हम आपको अंधेरे में नहीं रखना चाहते हैं। हमारा दृष्टिकोण अलग है।' 


इस पर पीएम की क्या प्रतिक्रिया थी यह पूछने पर पवार ने कहा, 'मोदी ने उनसे इस पर विचार करने को कहा था।' पवार ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव के करीब 90 दिन बाद तक राज्य में सरकार नहीं बन सकी थी। उन्होंने कहा कि पीएम के इस प्रस्ताव के पीछे उनकी यह मंशा रही होगी कि यदि भाजपा-राकांपा गठबंधन होता है तो राज्य में एक स्थिर सरकार बन जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed