{"_id":"5700d3eb4f1c1b170bc81176","slug":"pm-modi-visits-tcs-all-women-it-and-ites-centre-in-riyadh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में मोदी ने किया TCS का दौरा, स्वागत में लगे 'भारत माता की जय' के नारे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सऊदी अरब में मोदी ने किया TCS का दौरा, स्वागत में लगे 'भारत माता की जय' के नारे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 03 Apr 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित टीसीएस सेंटर का दौरा किया। भारत की जानीमानी आईटी कंपनी टीसीएस के रियाद स्थित केंद्र की खूबी यह है कि यहां महिलाएं ही काम करती हैं, जिनकी संख्या हजार के आसपास है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी के स्वागत में 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए गए। महिलाकर्मियों ने नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी भी लीं। प्रधानमंत्री उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि मैं ऐसी प्रोफेशनल महिलाओं से मुलाकात कर रहा हूं, जोकि सऊदी अरब की शान हैं। उन्होंने सभी महिलाओं को भारत आने का न्योता दिया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को रियाद पहुंचे। मोदी की यह पहली सऊदी अरब यात्रा है। इस यात्रा के दौरान दोनों देश सामरिक भागीदारी को मजबूत करने के समझौते करने के साथ सुरक्षा और आतंकवाद से निपटने के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर देंगे।
विज्ञापन
मोदी और सऊदी नेतृत्व के बीच होने वाली वार्ताओं में आतंकवाद और कट्टरवाद के खतरों से निपटने का विषय प्रमुख रहेगा। मोदी, सऊदी अरब जाने वाले चौथे प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले 2010 में मनमोहन सिंह, 1982 में इंदिरा गांधी और 1956 में जवाहर लाल नेहरू यहां आए थे।
देखें वीडियो