Amphan Cyclone: पीएम मोदी ने ओडिशा को 500 करोड़ रुपये देने का किया एलान
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अम्फान तूफान प्रभावित राज्य पश्चिम बंगाल पहुंचे
- प. बंगाल के लिए 1000 करोड़ रुपये जारी करने का एलान किया
- मृतकोंं के परिजनों को मिलेंगे दो लाख रुपये, घायलों को 50 हजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अम्फान चक्रवात के बाद पैदा हुई स्थिति का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचे। यहां राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनका स्वागत किया। 83 दिनों के बाद यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री दिल्ली से बाहर गए हैं। उनका आखिरी दौरा 29 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और चित्रकूट का था। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रमों में शिरकत की लेकिन वे दिल्ली से बाहर नहीं गए। बंगाल के तूफान प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करने के बाद प्रधानमंत्री ओडिशा पहुंचे। अबतक का अपडेट-
Expressing solidarity with the people of Odisha and deep sorrow for the lives lost, Prime Minister announced an ex-gratia of Rs 2 lakh to the next of kin of the deceased and Rs 50,000 to the seriously injured in the cyclone in the State: Government of India #CycloneAmphan https://t.co/AlYK8SSasQ #WATCH: PM Modi conducted aerial survey of areas affected by #CycloneAmphan in Odisha today. CM Naveen Patnaik&Guv Ganeshi Lal also accompanied. Financial assistance of Rs 500 Cr announced for state, ex-gratia of Rs 2 lakh to next of kin of deceased&Rs 50,000 to seriously injured pic.twitter.com/XiUyIfrKDx Odisha: Prime Minister Narendra Modi holds a review meeting with senior officials and minister of the state in Bhubaneswar after his aerial survey of the areas affected due to #CycloneAmphan. CM Naveen Patnaik, Union Ministers Dharmendra Pradhan & Pratap Sarangi are also present. pic.twitter.com/MZEHtn4wxt Odisha: PM Narendra Modi received by CM Naveen Patnaik and Governor Ganeshi Lal on arrival at Bhubaneswar Airport. The PM will be conducting an aerial survey of the areas affected by #CycloneAmphan. pic.twitter.com/QsQmXBZmU9 West Bengal: Severe damage caused to houses and trees uprooted in Bijoygarh area Kolkata due to #CycloneAmphan. pic.twitter.com/GK7Rda0Sqv
A team will be sent by Central Govt to conduct a detailed survey about the damage caused due to #CycloneAmphan & the current situation of the affected areas. All aspects relating to rehabilitation & reconstruction will be addressed. We all want West Bengal to move ahead: PM Modi pic.twitter.com/Jh0FXdVfF5 नवीन पटनायक ने की ममता बनर्जी से बात
#WATCH: PM Narendra Modi conducts aerial survey of areas affected by #CycloneAmphan in West Bengal. CM Mamata Banerjee is also accompanying. pic.twitter.com/Da7NebJhws PM Narendra Modi received by West Bengal CM Mamata Banerjee and Governor Jagdeep Dhankhar on arrival at Kolkata Airport. The PM will be conducting an aerial survey of the areas affected by #CycloneAmphan. pic.twitter.com/efrNAog2Sd Prime Minister Narendra Modi received by West Bengal CM Mamata Banerjee on arrival at Kolkata Airport. The PM will be conducting an aerial survey of the areas affected by #CycloneAmphan. pic.twitter.com/gnsBx9maye
ओडिशा को 500 करोड़ रुपये एडवांस व्यवस्था के तौर पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्काल आवश्यकता को देखते हुए ओडिशा को 500 करोड़ रुपये एडवांस व्यवस्था के तौर पर देने का फैसला किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण हताहत हुए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
ओडिशा: पीएम मोदी ने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करने के बाद सीएम व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रताप सारंगी भी रहे मौजूद।
पीएम मोदी ओडिशा पहुंचे
पीएम मोदी ओडिशा पहुंचे, भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर सीएम नवीन पटनायक और राज्यपाल गणेशीलाल ने उनका स्वागत किया। पीएम अम्फान प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करेंगे।
तूफान से कोलकाता में तबाही
प. बंगाल: कोलकाता के बिजयगढ़ इलाके में अम्फान तूफान से भारी तबाही मची है, बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गए और कई मकान गिर गए।
पीएम मोदी ने हवाई सर्वे के बाद सीएम ममता बनर्जी व अधिकारियों के साथ बशीरहास में समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा-
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से बात कर अम्फान संकट से उबरने में हरसंभव मदद की पेशकश की। बंगाल में तूफान के कारण करीब 80 लोगों की मौत हुई है।
पीएम ने किया हवाई सर्वे
पीएम मोदी ने प. बंगाल में अम्फान प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। सीएम ममता बनर्जी भी उनके साथ मौजूद।
पश्चिम बंगाल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अम्फान चक्रवात से उत्पन्न हुई परिस्थितियों का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल पहुंच गए। यहां सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता हवाई अड्डे पर कहा कि चक्रवात अम्फान को राष्ट्रीय आपदा मानना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री भी पीएम के साथ
पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बाबुल सुप्रियो, प्रताप चंद्र सारंगी और देबाश्री चौधुरी भी पीएम के साथ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे। ये चारों मंत्री ओडिशा और प. बंगाल से हैं।
दिल्ली से रवाना हुए मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले प. बंगाल में प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और बाद में समीक्षा बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह ओडिशा जाएंगे।
ओडिशा का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
चक्रवाती तूफान अम्फान ने ओडिशा को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। हालांकि बंगाल की तुलना में यहां कम नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्वीट के अनुसार प्रधानमंत्री ओडिशा में हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे।
ममता बनर्जी ने की थी प्रधानमंत्री से अपील
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुरुवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य का दौरा करने की अपील की थी। जिसके कुछ ही घंटे बाद प्रधानमंत्री ने उनकी अपील को स्वीकार करते हुए दौरे का फैसला लिया था।