फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi visit Jordan India ties Ethiopia relations Oman partnership global strategy

PM Modi Visit: जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान..., तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर होगा फोकस

Thu, 11 Dec 2025 09:19 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 11 Dec 2025 09:19 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15-18 दिसंबर को जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरे का उद्देश्य व्यापार, सुरक्षा, ऊर्जा, तकनीक और क्षेत्रीय स्थिरता के मुद्दों पर साझेदारी बढ़ाना है।

विज्ञापन
PM Modi visit Jordan India ties Ethiopia relations Oman partnership global strategy
पीएम मोदी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 18 दिसंबर तक जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के अहम दौरे पर रवाना होंगे। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब मध्य पूर्व और अफ्रीका में बदलते राजनीतिक और रणनीतिक समीकरणों के बीच भारत अपने साझेदार देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करना चाहता है। यह दौरा तीन महाद्वीपों में भारत की कूटनीतिक मौजूदगी को और प्रभावशाली बनाएगा।

विज्ञापन


इस दौरे का मुख्य फोकस द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना, कूटनीतिक वर्षगांठों का जश्न मनाना और व्यापार, सुरक्षा, ऊर्जा, तकनीक व क्षेत्रीय मुद्दों पर गहरे सहयोग को बढ़ाना होगा। प्रधानमंत्री मोदी हर देश में शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात करेंगे और साझा चुनौतियों, क्षेत्रीय स्थिरता, आर्थिक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


मोदी की जॉर्डन यात्रा का एजेंडा
दौरे के पहले चरण में प्रधानमंत्री मोदी 15-16 दिसंबर को जॉर्डन जाएंगे। यह यात्रा हाशमी साम्राज्य के किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन के निमंत्रण पर हो रही है। दोनों नेता भारत-जॉर्डन संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा करेंगे और पश्चिम एशिया की क्षेत्रीय स्थिति पर विचार-विमर्श करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच 75 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। भारत जॉर्डन को क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करने में अहम साझेदार मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 23 साल तक इंसाफ के लिए भटकती रही विधवा, अब मिला मुआवजा; CJI बोले- ये मुस्कान ही हमारी असल कमाई

जॉर्डन के साथ नई संभावनाएं

भारत और जॉर्डन लंबे समय से व्यापार, शिक्षा, संस्कृति और क्षेत्रीय कूटनीति में सहयोग करते रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा रक्षा सहयोग, तकनीकी साझेदारी, लोगों के बीच संपर्क और आर्थिक निवेश जैसे क्षेत्रों में नए अवसर तलाशने का मौका देगी। पश्चिम एशिया में शांति को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की साझा भूमिका भी बैठक के केंद्र में रहेगी।

इथियोपिया में भी जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी 16-17 दिसंबर को इथियोपिया पहुंचेंगे। यह उनकी इथियोपिया की पहली यात्रा है। इथियोपियाई प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ उनकी मुलाकात में भारत-इथियोपिया संबंधों के सभी पहलुओं पर गहन चर्चा होगी। दोनों देश ग्लोबल साउथ के अहम साझेदार हैं और जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा, तकनीक, कृषि और आर्थिक विकास जैसे मुद्दों पर मिलकर काम करते हैं। यह यात्रा दोस्ती को और मजबूत करेगी।


अफ्रीका में भारत की बढ़ती भूमिका
इथियोपिया अफ्रीका में भारत का एक मजबूत मित्र देश है। दोनों देशों के बीच व्यापार, शिक्षा, डिजिटल सार्वजनिक ढांचे, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में लंबे समय से सहयोग रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा से रक्षा, निर्माण, स्टार्टअप सहयोग, ब्रिक्स विस्तार, ऊर्जा और मानव संसाधन विकास के क्षेत्रों में नई साझेदारी की संभावना बढ़ेगी।

ओमान के साथ 70 साल की कूटनीतिक यात्रा
यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी 17-18 दिसंबर को ओमान जाएंगे। यह उनका दूसरा ओमान दौरा है और यह यात्रा दोनों देशों के बीच 70 साल की कूटनीतिक साझेदारी का प्रतीक है। ओमान के सुल्तान हाइथम बिन तारिक के साथ उनकी बैठक में व्यापार, निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा, समुद्री सहयोग, तकनीक, कृषि, सांस्कृतिक और डायस्पोरा संबंधों की विस्तार से समीक्षा होगी। भारत-ओमान के ऐतिहासिक रिश्ते हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा और आर्थिक साझेदारी में अहम भूमिका निभाते हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article