Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Video message India progress must reflect women's aspirations progress of soaring dreams hindi news

पीएम मोदी का नया वीडियो: संसद सत्र से पहले महिला आरक्षण पर बोले- भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान..

Sun, 29 Nov 2026 02:26 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 29 Nov 2026 02:26 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के सत्र से एक दिन पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति, नारीशक्ति के सपनों की उड़ान से सीधे जुड़ी हुई है। जानिए और क्या कहा...

विज्ञापन
PM Modi Video message India progress must reflect women's aspirations progress of soaring dreams hindi news
पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद सत्र से पहले रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला आरक्षण से जुड़ा नया वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है। वर्षों से मैं भी इसके लिए प्रयास करने वालों में से एक हूं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा आगे कहा कि नारी सशक्तिकरण का भाजपा, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का संकल्प अक्षुण्ण है। हमारे लिए देशहित सर्वोपरि है। लेकिन जब कुछ लोगों के लिए दल हित सबकुछ हो जाता है। दल हित देशहित से बड़ा हो जाता है, तो नारी शक्ति, देशहित को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है। हमारा आत्मबल अजय है। हमें आधी आबादी के सपनों के लिए, देश के भविष्य के लिए इस संकल्प को पूरा करना ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल भी जारी किया था वीडियो
इससे पहले पीएम मोदी ने शनिवार को भी एक वीडियो साझा किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि देश की 'नारी शक्ति' से एक वादा किया गया है और सरकार उसे पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, 'महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां देश की 'नारी शक्ति' को संसद और विधानसभाओं में अपनी भागीदारी बढ़ाने से कभी नहीं रोक पाएंगी।' यह बस समय की बात है।' पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का संकल्प पक्का है और उसे देशभर की महिलाओं का समर्थन हासिल है।

बता दें कि संसद के विशेष सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को आगे बढ़ाने की तैयारी है। इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को मंजूरी दी थी। प्रस्तावित बदलावों के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में सीटों की संख्या बढ़ाने तथा 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed