स्वच्छ भारत अभियान को होने वाले हैं 4 साल, पीएम ने ट्वीट कर बताया ऐतिहासिक जन आंदोलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए स्वच्छ भारत अभियान को 2 अक्टूबर को पूरे चार साल हो जाएंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि 2 अक्टूबर को हम गांधी जी की 150वीं जयंती की शुरुआत को चिन्हित करेंगे। पीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छ भारत के बापू के सपने को पूरा करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक जन आंदोलन के 4 साल पूरे किए हैं। मैं उन सभी को सलाम करता हूं जिन्होंने स्वच्छ भारत के लिए काम किया।
On 2nd October we mark the start of Gandhi Ji’s 150th birth anniversary. It is also the day Swachh Bharat Mission completes 4 years of being a historic mass movement aimed at fulfilling Bapu’s dream of a Clean India.
विज्ञापन
I salute all those working towards a Swachh Bharat! pic.twitter.com/1bqsuPz8bM — Narendra Modi (@narendramodi) September 12, 2018
पीएम ने कहा कि बापू का ही आशीर्वाद है कि बीते 4 साल में सभी भारतवासी स्वच्छ क्रांति के दूत बन चुके हैं। देश के हर कोने में समाज के हर वर्ग के लोगों ने स्वच्छ भारत के उनके सपने को पूरे करने के लिए जो भी कर सकते हैं वह सब किया। उन्होंने सबकी भागीदारी की भी प्रशंसा की और कहा कि देशभर में 8.5 करोड़ शौचालय बनकर तैयार हो गए हैं।
90 फीसदी भारतीयों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध है। इससे पहले केवल 40 फीसदी लोगों के पास ये सुविधा थी। आज भारत के सवा चार लाख से भी अधिक गांव, 430 जिले और 2800 नगर, शहर और कस्बे और 29 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश खुले में शौच से मुक्त घोषित हो चुके हैं। जिससे विश्व स्वस्थ्य संगठन ने शौचालय के उपयोग से 3 लाख मासूमों का जीवन बचने की संभावना जताई है। इसके साथ ही पीएम ने कहा कि 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बहुत ही विशाल स्तर पर 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।