{"_id":"5a5efa364f1c1b8f268b4e3d","slug":"pm-modi-turned-netanyahu-and-his-wife-guide-see-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"...जब पीएम मोदी बने नेतन्याहू और उनकी पत्नी के गाइड, देखें वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
...जब पीएम मोदी बने नेतन्याहू और उनकी पत्नी के गाइड, देखें वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
pm netnayahu
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू 6 दिन के लिए भारत दौरे पर हैं। इस समय वह गुजरात में हैं और उन्होंने पीएम मोदी से पतंगबाजी के गुर सीखे। इस दौरान नेतन्याहू की पत्नी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
पीएम मोदी और नेतन्याहू की दोस्ती अहमदाबाद में हुए रोड शो के दौरान चर्चा का विषय बनी हुई है। काला चश्मा पहनकर नेतन्याहू ने पतंगबाजी का भरपूर मजा लिया। इस दौरान वह कई बार पीएम मोदी से पतंग को साधने के लिए जरूरी टिप्स लेते भी दिखाई दिये।
विज्ञापन
#WATCH PM Modi and Israel PM Netanyahu and his wife Sara Netanyahu fly a kite at Sabarmati Ashram. #NetanyahuInIndia pic.twitter.com/sN4TJBqLYp
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 17, 2018
पीएम मोदी ने भी पूरी दिलचस्पी के साथ नेतन्याहू को पतंगबाजी के गुर सिखाये। साबरमती आश्रम पहुंचने के बाद नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने महात्मा गांधी का चरखा भी चलाया। यहां पीएम मोदी ने नेतन्याहू को महात्मा के चरखे से जुड़ी बातें साझा कीं।
#WATCH PM Modi and Israel PM Netanyahu and his wife Sara Netanyahu at Sabarmati Ashram #NetanyahuInIndia pic.twitter.com/t39PXbo6Mh
— ANI (@ANI) January 17, 2018
पीएम गुजरात यात्रा के दौरान गाइड की भूमिका में दिखाई दिये। उन्होंने नेतन्याहू और उनकी पत्नी को महात्मा गांधी और उनके जीवन से जुड़ी बातों के बारे में बताया। पीएम नेतन्याहू के स्वागत में गुजराती गरबा का भी आयोजन किया गया था।