{"_id":"603c6ef7348be73cf675df2a","slug":"pm-modi-took-covaxin-jab-today-nurse-who-administered-him-says-after-vaccination-he-asked-us-where-do-we-belong","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीका लगने के बाद सबसे पहले पीएम मोदी ने नर्स से कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना टीका लगने के बाद सबसे पहले पीएम मोदी ने नर्स से कही ये बात
Mon, 01 Mar 2021 10:31 AM IST
स्नेहा बलूनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी को कोरोना का टीका लगाने वालीं नर्स पी निवेदा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में सोमवार से कोरोना वैक्सीनी के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में आज सुबह-सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचे। आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए वे बिना किसी तय रूट से अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगवाई। टीका लगाने के बाद उन्होंने योग्य लोगों को साथ मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाने की अपील की। वहीं प्रधानमंत्री को टीका लगाने वाली नर्स का कहना है कि उन्हें 28 दिनों बाद अगली डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को टीका लगाने वाली नर्स पी निवेदा ने कहा, 'सर (प्रधानमंत्री मोदी) को भारत बायोटेक के कोवैक्सीन की पहली खुराक दी गई है। दूसरी खुराक 28 दिनों में दी जाएगी। उन्होंने टीकाकरण के बाद हमसे पूछा कि हम कहां के हैं। उन्होंने कहा, 'लगा भी दी, पता ही नहीं चला।'
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत को कोरोना मुक्त बनाने के लिए साथ आएं
वैक्सिन लगवाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा, 'मैंने एम्स में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली, यह प्रशंसनीय है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए त्वरित समय में काम किया है। मैं उन सभी से अपील करता हूं, जो वैक्सीन लेने के योग्य हैं, साथ आएं, हम मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाएंगे।'
प्रधानमंत्री को वैक्सीन लगाने वाली नर्स ने बताया अपना अनुभव
प्रधानमंत्री मोदी को वैक्सीन लगाने वाली नर्स ने अपना अनुभव बताते हुए कहा, 'मेरा नाम निवेदा है। मैं पुडुचेरी से हूं। एम्स में तीन साल से काम कर रही हूं। आज सुबह पता चला कि पीएम सर आ रहे हैं वैक्सीनेशन के लिए। मैं वैक्सीनेशन सेंटर में हूं फिलहाल। सर को टीका लगवाने के लिए मुझे बुलाया गया था। यहां आकर पता चला कि सर आ गए हैं, उन्हें देखकर अच्छा लगा। सर को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन दी गई है। 28 दिनों बाद दूसरी डोज दी जाएगी। सर ने पूछताछ की कि हम कहां से हैं। बात हुई सर से। वैक्सीन लगाने के बाद सर ने कहा कि लगा भी दी, पता भी नहीं चला।'