फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi took covaxin jab today nurse who administered him says after vaccination he asked us where do we belong

कोरोना टीका लगने के बाद सबसे पहले पीएम मोदी ने नर्स से कही ये बात

Mon, 01 Mar 2021 10:31 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Mon, 01 Mar 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
pm modi took covaxin jab today nurse who administered him says after vaccination he asked us where do we belong
पीएम मोदी को कोरोना का टीका लगाने वालीं नर्स पी निवेदा - फोटो : ANI

देश में सोमवार से कोरोना वैक्सीनी के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में आज सुबह-सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचे। आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए वे बिना किसी तय रूट से अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगवाई। टीका लगाने के बाद उन्होंने योग्य लोगों को साथ मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाने की अपील की। वहीं प्रधानमंत्री को टीका लगाने वाली नर्स का कहना है कि उन्हें 28 दिनों बाद अगली डोज दी जाएगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री को टीका लगाने वाली नर्स पी निवेदा ने कहा, 'सर (प्रधानमंत्री मोदी) को भारत बायोटेक के कोवैक्सीन की पहली खुराक दी गई है। दूसरी खुराक 28 दिनों में दी जाएगी। उन्होंने टीकाकरण के बाद हमसे पूछा कि हम कहां के हैं। उन्होंने कहा, 'लगा भी दी, पता ही नहीं चला।'
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को कोरोना मुक्त बनाने के लिए साथ आएं
वैक्सिन लगवाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके कहा, 'मैंने एम्स में कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली, यह प्रशंसनीय है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए त्वरित समय में काम किया है। मैं उन सभी से अपील करता हूं, जो वैक्सीन लेने के योग्य हैं, साथ आएं, हम मिलकर भारत को कोरोना मुक्त बनाएंगे।'

प्रधानमंत्री को वैक्सीन लगाने वाली नर्स ने बताया अपना अनुभव
प्रधानमंत्री मोदी को वैक्सीन लगाने वाली नर्स ने अपना अनुभव बताते हुए कहा, 'मेरा नाम निवेदा है। मैं पुडुचेरी से हूं। एम्स में तीन साल से काम कर रही हूं। आज सुबह पता चला कि पीएम सर आ रहे हैं वैक्सीनेशन के लिए। मैं वैक्सीनेशन सेंटर में हूं फिलहाल। सर को टीका लगवाने के लिए मुझे बुलाया गया था। यहां आकर पता चला कि सर आ गए हैं, उन्हें देखकर अच्छा लगा। सर को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन दी गई है। 28 दिनों बाद दूसरी डोज दी जाएगी। सर ने पूछताछ की कि हम कहां से हैं। बात हुई सर से। वैक्सीन लगाने के बाद सर ने कहा कि लगा भी दी, पता भी नहीं चला।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed