फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to young IPS officer to how to become a good policeman also told the differences between textile and terror

युवा आईपीएस अधिकारियों से पीएम मोदी का संवाद, बिहार की तनुश्री को समझाया टेक्सटाइल और टेरर में अंतर

Fri, 04 Sep 2020 02:04 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 04 Sep 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
PM Modi to young IPS officer to how to become a good policeman also told the differences between textile and terror
ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों से बात करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों से संवाद किया और उन्हें अच्छा पुलिसवाला बनने की हिदायत दी। देश की सेवा में शामिल होने जा रहे इन अधिकारियों को प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेनिंग से लेकर लोकतंत्र और योग का महत्व समझाया। 

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



इस संवाद में प्रधानंमंत्री मोदी ने आईपीएस अधिकारियों को सिंघम बनने से मना किया और कहा कि प्रेम से लोगों का दिल जीतें। इसके अलावा पीएम मोदी ने बिहार की ट्रेनी आईपीएस तनुश्री को दिलचस्प ढंग से टेक्सटाइल और टेरर में क्या फर्क होता है, इसकी जानकारी दी।

तनुश्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि वो बिहार से हैं लेकिन उन्होंने गांधीनगर से टेक्सटाइल डिजाइन में स्नातक की डिग्री ली है। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि आप भी गुजरात होकर आई हैं, फिर उन्होंने पूछा कि टेक्सटाइल और टेरर...कैसे गुजारा करोगी?


इस पर जवाब देते हुए तनुश्री कहती हैं कि उन्हें काफी अच्छी ट्रेनिंग मिली हुई है। तब पीएम मोदी तनुश्री को समझाते हुए कहते हैं कि टेक्सटाइल में धागे जोड़े जाते हैं लेकिन टेरर में धागे तोड़े जाते हैं, पीएम मोदी ने कहा कि आपको अलग-अलग पहलू पर काम करना होगा।

इसके अलावा पीएम मोदी ने ट्रेनी अधिकारियों को सलाह दी कि वो फिल्में देखकर सिंघम जैसा पुलिस वाला बनने की कोशिश ना करें। कुछ पुलिस वाले मानते हैं कि पुलिस की नौकरी होने पर वो किसी पर भी रौब झाड़ सकते हैं लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, आपको प्रेम भाव के साथ लोगों के दिलों में उतरना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप सभी अगर एक बार जनसामान्य का दिल जीत लेंगे तो उनका नजरिया आपके लिए अपने आप बदल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed