{"_id":"64a1c81fce76393232065c03","slug":"pm-modi-to-visit-telangana-on-july-8-to-lay-foundation-stone-for-various-development-projects-at-warangal-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: आठ जुलाई को तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, वारंगल में कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: आठ जुलाई को तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, वारंगल में कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
Mon, 03 Jul 2023 12:25 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:25 AM IST
सार
केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने रविवार को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ जुलाई को तेलंगाना के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह वारंगल जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने रविवार को बताया कि कार्यक्रम के बाद वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। भाजपा नेता रेड्डी ने कहा कि इससे पहले वह प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। केंद्र सरकार ने वारंगल में वैगन निर्माण इकाई स्थापित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यहां पर प्रतिमाह 200 वैगन तैयार होंगे।
विज्ञापन
किशन रेड्डी ने वारंगल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वारंगल के लोगों को खुशी के साथ यह बता रहे हैं कि वारंगल शहर में वैगन विनिर्माण इकाई लगने जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्थापित की जाने वाली प्रस्तावित इकाई की क्षमता प्रतिमाह 200 वैगन बनाने की होगी। उन्होंने कहा कि इकाई की लागत, इसकी रोजगार क्षमता और अन्य विवरण जल्द ही घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैगन निर्माण इकाई एक आवधिक ओवरहालिंग इकाई का अतिरिक्त हिस्सा है, जिसे शहर में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री वैगन निर्माण इकाई के लिए भूमि पूजन करने को तैयार हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आठ जुलाई को राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार राज्यों के बीच भेदभाव नहीं करती है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना में बीआरएस सरकार केंद्र की एनडीए सरकार के बारे में गलत प्रचार कर रही है। गौरतलब है कि तेलंगाना में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा की चुनावी तैयारियों के लिहाज से पीएम मोदी का यह दौरा अहम होगा।