फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to visit Assam tomorrow, will take stock of flood-affected areas

प्रधानमंत्री मोदी कल जाएंगे असम, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लेंगे जायजा

Mon, 31 Jul 2017 03:19 PM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Mon, 31 Jul 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
PM Modi to visit Assam tomorrow, will take stock of flood-affected areas

देश के कई राज्यों में भयंकर बाढ़ आई हुई है। सरकारों का दावा है कि वो पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है। पीएम मोदी कल असम जाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इससे पहले पीएम ने गुजरात में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का विशेष विमान से हवाई दौरा किया था। बाढ़ के कहर का जायजा लेने पहुंचे पीएम मोदी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया था। 

विज्ञापन

 
वहीं राजस्थान के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी आज सुबह रवाना हुई। वे पहले जालौर पहुंची। यहां उन्होंने हैलीकॉप्टर से सांचौर क्षेत्र का जायजा लिया और अधिकारियों से बचाव कार्यों व खाद्य सामग्री वितरण की जानकारी ली। इसके बाद वे जालौर से हैलीकॉप्टर से सिरोही में पहुंची।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान के अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की निरन्तर निगरानी और समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का पूरा सर्वे कर शीघ्र केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

जानकारी के अनुसार बाढ़ से 300 करोड़ रुपए की 1060 किलोमीटर तक की सड़कें खराब हुई हैं। करोड़ों रुपए की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।  मुख्यमंत्री राजे ने बताया कि पिछले दस दिनों से जारी बचाव अभियान में 11000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed