{"_id":"6269c94bde886b43e559e0a1","slug":"pm-modi-to-visit-assam-today-and-will-inaugurate-seven-cancer-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौगात : पीएम मोदी आज असम में सात कैंसर अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन, सात की रखेंगे आधारशिला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सौगात : पीएम मोदी आज असम में सात कैंसर अस्पतालों का करेंगे उद्घाटन, सात की रखेंगे आधारशिला
Thu, 28 Apr 2022 04:22 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ डिब्रूगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ डिब्रूगढ़
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 28 Apr 2022 04:22 AM IST
सार
असम यात्रा के दौरान पीएम मोदी शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे साथ ही असम मेडिकल कॉलेज डिब्रूगढ़ पहुंचेंगे और डिब्रूगढ़ कैंसर अस्पताल राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल यानी आज असम के डिब्रूगढ़ पहुंचेंगे। वहां वे राज्य के सात नए कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे। साथ ही प्रदेश के सात नए कैंसर अस्पतालों की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी शिक्षा क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।
विज्ञापन
महाविद्यालय की रखेंगे आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 11 बजे कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू में 'शांति, एकता और विकास रैली' को संबोधित करेंगे और यहां पर सबसे पहले पार्टी की एक बैठक में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पशु चिकित्सा महाविद्यालय (दिफू), डिग्री कॉलेज (पश्चिम कार्बी आंगलोंग) और कृषि महाविद्यालय (कोलोंगा, पश्चिम कार्बी आंगलोंग) की आधारशिला भी रखेंगे। वहीं 500 करोड़ रुपये से अधिक की ये परियोजनाएं क्षेत्र में कौशल और रोजगार के नए अवसर लेकर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
असम यात्रा के दौरान पीएम मोदी 2950 से अधिक अमृत सरोवर परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। केंद्र और राज्य इन अमृत सरोवरों को लगभग 1150 करोड़ रुपये की लागत से विकसित करेंगे। पीएमओ ने बयान जारी कर कहा कि दोपहर करीब 01:45 बजे प्रधानमंत्री असम मेडिकल कॉलेज डिब्रूगढ़ पहुंचेंगे और डिब्रूगढ़ कैंसर अस्पताल राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
सात कैंसर अस्पतालों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे पीेएम मोदी
प्रधानमंत्री परियोजना के पहले चरण के तहत पूर्ण हुए सात कैंसर अस्पतालों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये कैंसर अस्पताल डिब्रूगढ़, कोकराझार, बारपेटा, दरांग, तेजपुर, लखीमपुर और जोरहाट में बने हैं। साथ ही परियोजना के दूसरे चरण के तहत धुबरी, नलबाड़ी, गोलपारा, नगांव, शिवसागर, तिनसुकिया और गोलाघाट में बनने वाले सात नए कैंसर अस्पतालों की आधारशिला भी रखेंगे।
सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए
असम के विशेष डीजीपी एसएन सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के दौरे से पहले लोरिंगथेपी में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। हमने आसपास के इलाकों में भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की है। जिले में दस हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। आयोजकों ने प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए करीब एक लाख तिरंगे झंडे लहराने की योजना बनाई है।
अगले सप्ताह जर्मन. डेनमार्क और फ्रांस के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2-4 मई से तीन यूरोपीय देशों जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर होंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा व्यापक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और सरकारों के लिए क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का एक अवसर होगा।
साल 2022 में यह पीएम मोदी की पहली विदेश यात्रा होगी। पीएम मोदी जर्मनी में चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री जर्मनी के बाद डेनमार्क के प्रधानमंत्री मैट फ्रेडरिक्सन के न्योते पर कोपेनहेगन जाएंगे, जहां वे दूसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में हिस्सा लेंगे। चार मई को भारत लौटने से पहले मोदी फ्रांस में दूसरी बार चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बने इमैनुएल मैक्रों से मिलेंगे।
पीएम मोदी का यह यूरोप दौरा इस लिहाज से भी अहम माना जा रहा है कि यूरोप लगातार भारत से रूस पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए कहता रहा है।