फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to Virtually Inaugurate Gujarat Mayor's Conference Today Know About BJP's Sushasan Cell

Gujarat: महापौर सम्मेलन का आज उद्घाटन करेंगे पीएम, जानें भाजपा के सुशासन प्रकोष्ठ के इस कार्यक्रम के बारे में

Tue, 20 Sep 2022 09:06 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 20 Sep 2022 09:06 AM IST
सार

ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ऑनलाइन मंगलवार सुबह राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे साथ ही वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
PM Modi to Virtually Inaugurate Gujarat Mayor's Conference Today Know About BJP's Sushasan Cell
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसकी जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने दी। उन्होंने कहा कि देश भर में भाजपा शासित शहरी स्थानीय निकायों के 121 महापौर और उप महापौर इस दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। सम्मेलन भाजपा के सुशासन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन


ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ऑनलाइन मंगलवार सुबह राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे साथ ही वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री पीएम शहरी विकास योजना पर आमंत्रित अतिथियों का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे, जबकि दो दिनों में भाग लेने वाले अन्य लोगों में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए ऋतुराज सिन्हा ने आगे कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शहरी विकास के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा करेंगे और हरदीप पुरी मेहमानों को शहरी स्थानीय निकायों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर, 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के महापौर, उप महापौर और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधि इस सम्मेलन में भाग लेंगे और अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही इस सम्मेलन में अपशिष्ट प्रबंधन, यातायात प्रबंधन और जल-जमाव आदि विषयों पर चिंतन किया जाएगा। सिन्हा ने कहा कि सूरत, इंदौर, कानपुर और पणजी के मेयर कचरा प्रबंधन, साफ-सफाई और राजस्व बढ़ाने के लिए अपने द्वारा किए गए कार्यों के बारे में वहां मौजूद लोगों को जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed