फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to virtually attend BJPs high-level meet to be held in Jaipur on May 20-21

भाजपा का चुनावी मंथन : जयपुर में होगी 20-21 मई को उच्च स्तरीय बैठक, पीएम मोदी वर्चुअली देंगे मंत्र

Wed, 04 May 2022 09:05 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 04 May 2022 09:05 AM IST
सार

बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी महासचिव, सह प्रभारी और महासचिव शामिल होंगे। 

विज्ञापन
PM Modi to virtually attend BJPs high-level meet to be held in Jaipur on May 20-21
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भाजपा ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों और 2024 के आम चुनाव की रणनीति बनाने के लिए जयपुर में 20-21 मई को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में संगठनात्मक परिवर्तन और तैयारियों पर चर्चा होगी। पूरे देश के भाजपा पदाधिकारियों को इसमें बुलाया गया है। 

विज्ञापन

बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी महासचिव, सह प्रभारी और महासचिव शामिल होंगे। 
विज्ञापन

छह राज्यों में एक साल में होने वाले हैं चुनाव
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में एक साल के भीतर विधानसभा चुनाव होने हैं। इन्हें और मिशन 2024 फतह को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। कई राज्यों में भाजपा संगठन व सरकार के स्तर पर बदलाव की भी तैयारी है। इन्हें देखते हुए यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक 20 मई को होगी, जबकि महासचिवों की बैठक 21 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रदेश अध्यक्षों व महासचिवों को राज्य इकाइयों द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत ब्योरा लेकर आने को कहा गया है। इसमें पार्टी की स्थापना के बाद से इसकी मजबूती के लिए किए गए कार्यों पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा चुनाव वाले राज्यों को लेकर खासतौर से मंथन होगा। 


बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव और तब तक विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न उच्च स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। सूत्रों ने कहा कि उन बैठकों में दो राज्यों के कई नेता मौजूद थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उन बैठकों में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed