फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi to shubhanshu on mission gaganyaan of isro indian space station and axiom 4 mission experience

शुभांशु से बोले PM: हमें मिशन गगनयान को आगे बढ़ाना है, भारत खुद का स्पेस स्टेशन... अनुभव बहुत काम आने वाले हैं

Sat, 28 Jun 2025 08:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 28 Jun 2025 08:56 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नासा के मिशन पर गए ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से करीब 18 मिनट तक बातचीत की और इसे नए युग की शुरुआत बताया। पीएम मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के मिशन गगनयान, स्वदेशी अंतरिक्ष स्टेशन और अंतरिक्ष यात्री के रूप में शुभांशु के अनुभवों से मिलने वाले लाभ के पहलुओं पर भी बात की। प्रधानमंत्री ने शुभांशु से कहा कि उनके अनुभव भारत के अंतरिक्ष मिशनों को तेजी से पूरा करने में मददगार होंगे।

विज्ञापन
pm modi to shubhanshu on mission gaganyaan of isro indian space station and axiom 4 mission experience
पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला से की बात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सिओम-4 मिशन के तहत 14 दिनों के लिए अंतरिक्ष गए शुभांशु शुक्ला से बातचीत के दौरान कहा, मुझे पक्का विश्वास है कि आपकी बातें देश के युवाओं को बहुत ही अच्छी लगेंगी और आप तो मुझे भली-भांति जानते हैं। जब भी किसी से बात होती है, तो मैं होमवर्क जरूरत देता हूं। हमें मिशन गगनयान को आगे बढ़ाना है। हमें अपना खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाना है और चंद्रमा पर भारतीय अंतरिक्ष यात्री की लैंडिंग भी करानी है। इन सारे मिशन में आपके अनुभव बहुत काम आने वाले हैं। मुझे भरोसा है, आप वहां अपने अनुभवों को जरूर रिकॉर्ड कर रहे होंगे। बता दें कि शुभांशु के साथ अमेरिका, हंगरी और पोलैंड के अंतरिक्ष यात्री भी एक्सिओम-4 मिशन का हिस्सा हैं। जानिए पीएम मोदी ने भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन- गगनयान, आने वाले समय में भारत के खुद के स्पेस स्टेशन और शुभांशु के अनुभवों को लेकर और क्या बातें कीं
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM-Shubhanshu Talk: प्रधानमंत्री ने शुभांशु से पूछा- ISS पर साथियों को हलवा खिलाया? ग्रुप कैप्टन ने दिया जवाब
विज्ञापन

pm modi to shubhanshu on mission gaganyaan of isro indian space station and axiom 4 mission experience
पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला से की बात - फोटो : अमर उजाला
वापस लौटने पर कीमती साबित होंगे अनुभव
प्रधानमंत्री के साथ भारत के गगनयान मिशन पर चर्चा के दौरान शुभांशु ने कहा, प्रधानमंत्री जी, इस पूरे अभियान के प्रशिक्षण लेने के दौरान और अनुभव के दौरान जो भी सीख मुझे मिली हैं, उन सबको मैं एक स्पंज की तरह ग्रहण कर रहा हूं और मुझे यकीन है कि जब मैं वापस आऊंगा तो यह सारी चीजें बहुत कीमती साबित होंगी।
ISRO के गगनयान मिशन को लेकर अमेरिका, हंगरी और पोलैंड के साथी भी उत्साहित
शुभांशु ने अंतरिक्ष से मिलने वाले अनुभवों को बहुत महत्वपूर्ण बताया और कहा, उन्हें यकीन है कि वे भारत में इन्हें प्रभावी तरीके से अपने मिशन में लागू कर कर सकेंगे। उन्होंने आगे कहा, मेरे साथी जो मेरे साथ आए थे, कहीं न कहीं उन्होंने भी मुझसे पूछा कि हम कब गगनयान पर जा सकते हैं, जिसे सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा और मैंने कहा  कि जल्द ही जाएंगे।


शुभांशु बोले- उनकी अंतरिक्ष यात्रा पूरे देश की...
उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा प्रकट करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि यह सपना बहुत जल्द पूरा होगा।' शुभांशु ने एक्सिओम-4 मिशन के तहत अपनी अंतरिक्ष यात्रा को पूरे देश की बताया और कहा, मुझे जो सीख यहां मिली है, वे वापस आकर इन्हें 100 फीसदी लागू कर इसरो के मिशनों को जल्दी पूरा करने कोशिश करेंगे।

pm modi to shubhanshu on mission gaganyaan of isro indian space station and axiom 4 mission experience
अंतरिक्ष पहुंचने के बाद पीएम मोदी से बात करने के दौरान शुभांशु के बयान का अंश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अंतरिक्ष से भारत के हर बच्चे और युवा को संदेश...
शुभांशु ने आगे कहा, यहां अंतरिक्ष तक आने की यह जो पूरी यात्रा है और यहां तक पहुंचने के लिए जो प्रशिक्षण लिया, इसमें बहुत कुछ सीखा है। यहां तक पहुंचना मेरे लिए एक निजी उपलब्धि तो है ही, लेकिन कहीं न कहीं मुझे लगता है कि यह हमारे देश के लिए भी एक बहुत बड़ी सामूहिक उपलब्धि है। इसे देख रहे हर बच्चे और युवा को मैं यह संदेश देना चाहता हूं कि अगर आप कोशिश करते हैं और आप अपना भविष्य बनाते हैं, तो आपका भविष्य अच्छा बनेगा और हमारे देश का भविष्य अच्छा बनेगा।  केवल एक बात मन में रखिए कि आकाश की कोई सीमा नहीं है, न ही आपके लिए , न ही मेर लिए और न भारत के लिए। 
विज्ञापन

पीएम मोदी ने शुभांशु से कहा- बच्चों में बढ़ा अंतरिक्ष एक्सप्लोर करने का जज्बा

भविष्य के अंतरिक्ष मिशन की असली बुनियाद...

अंतरिक्ष में भारत का परचम फहराने की बधाई, उत्साह और उमंग...

शुभांशु के साथ 140 करोड़ भारतवासियों की शुभकामनाएं
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभांशु को पूरे देश की तरफ से शुभकामनाएं देते हुए कहा, आप आज मातृभूमि से, भारत भूमि से सबसे दूर हैं, लेकिन भारतवासियों के दिलों के सबसे करीब हैं। आपके नाम में भी शुभ है और आपकी यात्रा नए युग का शुभ आरंभ भी है। इस समय बात हम दोनों कर रहे हैं, लेकिन मेरे साथ 140 करोड़ भारतवासियों की भावनाएं भी हैं। मेरी आवाज में सभी भारतीयों का उत्साह और उमंग शामिल है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, अंतरिक्ष में भारत का परचम लहराने के लिए मैं आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed