{"_id":"685ff4e7f2492f802a08d646","slug":"prime-minister-asked-shubhanshu-did-you-feed-halwa-to-your-colleagues-on-iss-group-captain-replied-2025-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM-Shubhanshu Talk: प्रधानमंत्री ने शुभांशु से पूछा- ISS पर साथियों को हलवा खिलाया? ग्रुप कैप्टन ने दिया जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM-Shubhanshu Talk: प्रधानमंत्री ने शुभांशु से पूछा- ISS पर साथियों को हलवा खिलाया? ग्रुप कैप्टन ने दिया जवाब
Sat, 28 Jun 2025 07:28 PM IST
रिया दुबे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Sat, 28 Jun 2025 07:28 PM IST
सार
PM Modi Shubhanshu Talk: कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि वो देश से जो खाने की चीजें लेकर गए थे, उन्होंने अपने साथियों को खिलाया। सभी को इसका स्वाद बहुत पसंद आया। शुभांशु इन दिनों नासा के एक्सिओम 4 मिशन के तहत 14 दिनों के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) की यात्रा पर हैं। जानिए शुभांशु ने पीएम से और क्या कहा?
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कैप्टन शुभांशु शुक्ला से की बात
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरिक्ष यात्रा पर गए भारतीय एस्ट्रोनाॉट और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बात की। उन्होंने इस दौरान शुभांशु से पूछा कि क्या हलवा अपने साथियों को खिलाया? पीएम मोदी ने शुभांशु को शुभकामनाएं देते हुए ये भी कहा कि उनका अनुभव आने वाले समय में देश की अंतरिक्ष एजेंसी- इसरो के महत्वाकांक्षी मिशन गगनयान में भी काम आने वाला है। प्रधानमंत्री ने शुभांशु से करीब 18 मिनट तक बातचीत की और कहा कि पूरे देश की शुभकामनाएं उनके साथ हैं।
विज्ञापन
अंतरिक्ष पहुंचने के बाद पीएम मोदी से बात करने के दौरान शुभांशु के बयान का अंश
- फोटो : अमर उजाला
अंतरिक्ष में भारत की समृद्ध विरासत का अनुभव
प्रधानमंत्री ने जब पूछा कि क्या गाजर का हलवा साथियों को खिलाया, तो इसके जवाब में शुभांशु शुक्ला ने कहा, वे अपने देश से कुछ खाने की चीजें लेकर आए थे, जैसे गाजर का हलवा, मूंगदाल का हलवा और आम रस। मैं चाहता था कि ये बाकी देशों से मेरे साथी हैं, वो भी इसका स्वाद लें। वो भी भारत की समृद्ध विरासत का अनुभव करें। हम सभी ने बैठकर साथ में इसका स्वाद लिया। सबको बहुत पसंद आया।
ये भी पढ़ें: Axiom 4 Mission: पीएम मोदी ISS पर गए शुभांशु से बोले- आपकी यात्रा नए युग का शुभ आरंभ, देश की भावनाएं आपके साथ

पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला से की बात
- फोटो : अमर उजाला
मिशन गगनयान को आगे बढ़ाना है- पीएम मोदी
अंतरिक्ष में खाने-पीने की चीजों के अलावा शुभांशु शुक्ला से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे भावी योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, 'हमें मिशन गगनयान को आगे बढ़ाना है। हमें अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाना है। और हमें यह सुनिश्चित करना है कि कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर उतरे। आपके अनुभव भविष्य के सभी मिशनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुझे विश्वास है कि आप अपने अनुभव के हर हिस्से को लगन से रिकॉर्ड कर रहे हैं।'
अंतरिक्ष में खाने-पीने की चीजों के अलावा शुभांशु शुक्ला से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे भावी योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, 'हमें मिशन गगनयान को आगे बढ़ाना है। हमें अपना खुद का स्पेस स्टेशन बनाना है। और हमें यह सुनिश्चित करना है कि कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर उतरे। आपके अनुभव भविष्य के सभी मिशनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुझे विश्वास है कि आप अपने अनुभव के हर हिस्से को लगन से रिकॉर्ड कर रहे हैं।'
अंतरिक्ष पहुंचने के बाद पीएम मोदी से बात करने के दौरान शुभांशु के बयान का अंश
- फोटो : अमर उजाला
शुभांशु बोले- भारत तीव्र गति से प्रगति कर रहा है
मिशन गगनयान की चर्चा होने पर शुभांशु शुक्ला ने पीएम मोदी से कहा, 'भारत तीव्र गति से प्रगति कर रहा है...भारत के अंतरिक्ष में स्टेशन होंगे...शांति बनाए रखने में माइंडफुलनेस महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, क्योंकि प्रशिक्षण और लॉन्च के दौरान कई तनावपूर्ण स्थितियां होती हैं। माइंडफुलनेस और ध्यान अच्छे निर्णय लेने में बहुत मदद करते हैं'।
यह भी पढ़ें - Shubhanshu Shukla: पीएम से बोले शुभांशु, अंतरिक्ष से 16 बार धरती की परिक्रमा, 28 हजार KM प्रतिघंटे की रफ्तार..

एक्सिओम-4 मिशन में भारत के शुभांशु शुक्ला के साथ तीन और देशों के अंतरिक्ष यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
14 दिन के लिए ISS की यात्रा पर शुभांशु शुक्ला
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इन दिनों नासा के एक्सिओम 4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) की यात्रा पर हैं। शुभांशु शुक्ला बीते बुधवार को ऐतिहासिक यात्रा पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना हुए थे, जो 41 साल के अंतराल के बाद भारत की मानव अंतरिक्ष उड़ान में वापसी का प्रतीक है। वे वहां 14 दिनों तक रहेंगे और इस दौरान कई प्रयोग करेंगे। एक्सिओम-4 मिशन में शुभांशु के अलावा तीन और देशों- हंगरी, अमेरिका और पोलैंड के अंतरिक्ष यात्री भी ISS पर गए हैं।