फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi to meet with oil companies today to improve energy sector

पीएम मोदी आज तेल कंपनियों के साथ करेंगे बैठक, ऊर्जा क्षेत्र में सुधार पर होगी चर्चा

Mon, 15 Oct 2018 05:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Oct 2018 05:42 AM IST
विज्ञापन
PM modi to meet with oil companies today to improve energy sector
नरेंद्र मोदी

ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध और कीमतों में आए दिन बढ़ोत्तरी से बदलते ऊर्जा परिदृश्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तेल कंपनियों के शीर्ष अफसरों के साथ मंथन करेंगे। इस बैठक में तेल और गैस उत्पादन और अन्वेषण में निवेश बढ़ाने के तरीकों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। ऊर्जा क्षेत्र में सुधार के लिए होने वाली यह तीसरी बैठक है। पांच जनवरी 2016 में हुई पहली बैठक में प्राकृतिक गैस की कीमतों को बढ़ाने का सुझाव मिला था जिस पर साल भर बाद सरकार ने उस प्राकृतिक गैस की कीमत बढ़ाने की मंजूरी दी थी जिसके उत्पादन में लागत ज्यादा आती है। 

विज्ञापन


वहीं बीते साल अक्तूबर में हुई दूसरी बैठक में ओएनजीसी और ऑयल इंडिया लिमिटेड के स्रोतों से तेल और गैस उत्पादन के लिए विदेशी और निजी कंपनियों को बराबर अवसर दिए जाने का सुझाव मिला था। यह सुझाव ओएनजीसी और ओआईएल के पुरजोर विरोध के चलते कार्यान्वित नहीं हो पाया था। दरअसल प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में देश में उत्पादित होने वाले तेल और गैस पर निर्भरता को वर्ष 2022 तक दस फीसदी से 67 फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य रखा था। इस लिए घरेलू गैस और तेल उत्पादन में निजी निवेश को बढ़ाने का विचार बनाया था। मालूम रहे कि बीते चार साल में घरेलू उत्पादन की दर नहीं बढ़ी है जबकि मांग हर साल 56 फीसदी बढ़ती रही है। 
विज्ञापन


अब हालत यह है कि देश गैस की जरूरत को पूरा करने के लिए 83 फीसदी तक निर्यात पर निर्भर है। सोमवार को होने वाली बैठक में सऊदी के तेल मंत्री खालिद ए अल फैयाह, टोटल कंपनी के प्रमुख पैट्रिक फैयाने, ब्रिटिश कंपनी बीपी के सीईओ बॉब डुडले, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और वेदांता के मुखिया अनिल अग्रवाल के हिस्सा लेने की संभावना है। इसके अलावा ओएनजीसी के चेयरमैन शशि शंकर, आईओसी के चेयरमैन संजीव सिंह, गेल के इंडिया हेड बीसी त्रिपाठी, एचपी के चेयरमैन मुकेश सुरन और भारत पेट्रोलियम के चेयरमैन डी राजकुमार भी हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed