{"_id":"5f9743458ebc3e9b7d3fe778","slug":"pm-modi-to-inaugurate-vigilance-and-anti-corruption-conference-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी आज सतर्कता और भ्रष्टाचार-विरोधी सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी आज सतर्कता और भ्रष्टाचार-विरोधी सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
Tue, 27 Oct 2020 03:14 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 27 Oct 2020 03:14 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
पीएम मोदी आज सतर्कता एवं भ्रष्टाचार-विरोधी एक राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन का विषय ‘सतर्क भारत, समृद्ध भारत’ रखा गया है।
विज्ञापन
तीन दिनों तक चलने वाला यह सम्मेलन सतर्कता जागरूकता सप्ताह के साथ-साथ हो रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इस सम्मेलन की गतिविधियों में सतर्कता संबंधी विषयों पर ध्यान दिया जाएगा, जिनमें लोगों को जागरूक करना और नागरिकों की सहभागिता से सार्वजनिक जीवन में अस्मिता तथा सत्यनिष्ठा के भारत के संकल्प में कोई कसर नहीं छोड़नी है।
विज्ञापन