{"_id":"61d792a267d4fa401d7a2bd3","slug":"pm-modi-to-inaugurate-the-second-campus-of-chittaranjan-national-cancer-institute-cnci-via-video-conferencing-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल को बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने किया चितरंजन कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन, बोले- कई नागरिकों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल को बड़ी सौगात: पीएम मोदी ने किया चितरंजन कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन, बोले- कई नागरिकों को मिलेगी सुविधा
Fri, 07 Jan 2022 01:53 PM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:53 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी ने किया बंगाल के चित्तरंजन कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 530 करोड़ रुपये की लागत से बना कोलकाता स्थित चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया। इसमें केंद्र सरकार ने 400 करोड़ रुपये दिए, जबकि शेष राशि पश्चिम बंगाल सरकार ने खर्च की है। इस दौरान उन्होंने वहां लोगों को अपना संबोधन भी दिया। पीएम मोदी ने कहा कि देश के हर नागरिक तक उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के राष्ट्रीय संकल्पों को मजबूत करते हुए आज हमने एक और कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा चितरंजन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट का ये दूसरा कैंपस पश्चिम बंगाल के अनेकों नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा लेकर आया है।
विज्ञापन
आज भारत के लिए टीकाकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक दिन: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि आज ही देश ने एक और महत्वपूर्ण पड़ाव को पार किया है। साल की शुरुआत देश ने 15-18 साल की उम्र के बच्चों के टीकाकरण से की थी। आज साल के पहले महीने के पहले हफ्ते में भारत 150 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का ऐतिहासिक मुकाम भी हासिल कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिसर में अत्याधुनिक आधारभूत सुविधा मौजूद
460 बिस्तरों वाली यह परिसर अत्याधुनिक आधारभूत सुविधा से लैस है, जिसमें कैंसर निदान, उपचार और देखभाल से लेकर कई स्टेज के निर्धारण जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह परिसर न्यूक्लियर मेडिसिन (पीईटी), 128 स्लाइस सीटी स्कैनर, रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी यूनिट, एंडोस्कोपी सूट, आधुनिक ब्रेकीथेरेपी यूनिट आदि जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। परिसर एक उन्नत कैंसर अनुसंधान सुविधा के रूप में भी काम करेगा और विशेष रूप से देश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भागों के कैंसर रोगियों को व्यापक देखभाल की सुविधा प्रदान करेगा।
आज भारत के लिए टीकाकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक दिन: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि आज ही देश ने एक और महत्वपूर्ण पड़ाव को पार किया है। साल की शुरुआत देश ने 15-18 साल की उम्र के बच्चों के टीकाकरण से की थी। आज साल के पहले महीने के पहले हफ्ते में भारत 150 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का ऐतिहासिक मुकाम भी हासिल कर रहा है।
बंगाल को करीब 11 करोड़ खुराक मुफ्त मुहैया कराई जा चुकी: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार द्वारा अब तक पश्चिम बंगाल को भी कोरोना वैक्सीन की करीब-करीब 11 करोड़ डोज मुफ्त मुहैया कराई जा चुकी है। बंगाल को डेढ़ हज़ार से अधिक वेंटिलेटर, 9 हज़ार से अधिक नए ऑक्सीजन सिलेंडर भी दिए गए हैं। 49 PSA नए ऑक्सीजन प्लांट्स ने भी काम करना शुरू कर दिया है।
बंगाल में 8,000 से अधिक जन औषधि केंद्र स्थापित किए गए: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते सालों में कैंसर के इलाज के लिए जरूरी दवाओं की कीमत में काफी कमी की गई है। पश्चिम बंगाल सहित देशभर में जो 8,000 से अधिक जन औषधि केंद्र स्थापित किए गए हैं, उनमें बहुत सस्ते दाम पर दवाइयां और सर्जिकल सामान दिए जा रहे हैं।
आयुष्मान भारत का लाभ 17 लाख से अधिक कैंसर के मरीजों को: पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना आज सस्ती और समावेशी स्वास्थ्य देखभाल के मामले में एक ग्लोबल बेंचमार्क बन रही है। PM-JAY के तहत देशभर में दो करोड़ 60 लाख से अधिक मरीज़ अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करा चुके हैं। आयुष्मान भारत का लाभ 17 लाख से अधिक कैंसर के मरीजों को भी हुआ है।