फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to chair council of ministers meeting on june 30 amid buzz around cabinet expansion

Cabinet Meeting: आज मोदी कैबिनेट की बैठक, कोरोना और मंत्रिमंडल विस्तार पर होगा मंथन

Wed, 30 Jun 2021 07:32 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 30 Jun 2021 07:32 AM IST
सार

मोदी सरकार 2.0 में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई है। बुधवार को पीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर मंत्री समूह की बैठक होने जा रही है। बताया जा रहा है कि बैठक में कई कैबिनेट विस्तार के अलावा अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन
PM Modi to chair council of ministers meeting on june 30 amid buzz around cabinet expansion
केंद्रीय मंत्रिमंडल (फाइल फोटो) - फोटो : PIB

विस्तार

कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के भाजपा नेताओं से मुलाकात ने कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की अटकलों को तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, अब तक 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर मोदी की मंत्रियों के साथ तीन ऐसी समीक्षा बैठकें हो चुकी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक होने जा रही है। सूत्रों की मानें तो बैठक में कोरोना की स्थिति पर चर्चा और मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन किया जाएगा। मोदी मंत्रिमंडल में अभी 60 मंत्री हैं। 

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से अपने सरकारी आवास पर पीएम मोदी अलग-अलग समूहों में केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के साथ बैठकें कर रहे हैं। साथ ही मंत्रियों के कामकाज की रिपोर्ट भी देख रहे हैं। इसके अलावा वह भाजपा और भाजपा सहयोगी राज्य के मुख्यमंत्रियों से भी मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के सीएम नीतीश कुमार से हाल में उनकी मुलाकात से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें बढ़ गई है। दरअसल, ये बैठकें आमतौर पर कैबिनेट फेरबदल या विस्तार से पहले की जाती हैं। नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई कि मोदी कैबिनेट में इस बार जदयू को भी जगह मिलेगी। 
विज्ञापन


मानसून सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार संभव
दरअसल, संसद का मानसून सत्र जुलाई के दूसरे हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद है। इससे पहले मंत्रिमंडल में नए चेहरे को शामिल करने की अटकलें लगाई जा रही है। मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा खूब हो रही है। मोदी सरकार में फिलहाल 60 मंत्री हैं और इनकी संख्या 79 तक जा सकती है। ऐसे में पीएम मोदी की मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातों और चर्चा की इस कवायद के बीच कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज हो गई है। हालांकि,  इस बारे में सरकार या भाजपा की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed