{"_id":"660d5a48bcc30458140b266a","slug":"pm-modi-to-bengal-bjp-workers-will-not-stop-taking-action-against-corruption-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई जारी रहेगी', बंगाल के BJP कार्यकर्ताओं के साथ PM मोदी की वर्चुअल बातचीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई जारी रहेगी', बंगाल के BJP कार्यकर्ताओं के साथ PM मोदी की वर्चुअल बातचीत
Wed, 03 Apr 2024 07:03 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Wed, 03 Apr 2024 07:03 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नमो एप' के जरिए पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बातचीत की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों ने एक साथ आकर गठबंधन बनाया है और मोदी को गाली देते रहते हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नमो एप' के जरिए पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के पास दो ही विकल्प है। पहला जमानत और दूसरा जेल। पूरे देश ने देखा है कि कैसे टीएमसी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए हिंसा का सहारा लिया, लेकिन हमारे कार्यकर्ता निडर होकर डटे रहे।
विपक्षी गठबंधन का काम सिर्फ मुझे गाली देना- पीएम मोदी
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों ने एक साथ आकर गठबंधन बनाया है और मोदी को गाली देते रहते हैं। लेकिन मैं आज स्पष्ट कर दूं कि मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करना बंद नहीं करेगा। उनके पास दो ही विकल्प बचे हैं, जेल या जमानत। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में चुनावी हिंसा सबसे बड़ी चुनौती है। लेकिन चुनाव आयोग ने लोगों की सुरक्षा का इंतजाम किए हैं। हम सभी पश्चिम बंगाल में होने वाली घटनाओं पर भी नजर रखते हैं। हमें हर मतदाता के घर तक पहुंचना है, लोगों को निडर होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
भाजपा को रोकने के लिए टीएमसी हिंसा करती है- पीएम मोदी
भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बातचीत में पीएम मोदी ने कहा कि हर चुनाव से पहले टीएमसी किसी न किसी तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश करती है। देश ने देखा है कि कैसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने धमकियों के बावजूद काम किया है। टीएमसी हिंसा का सहारा लेकर भाजपा को रोकने की कोशिश करती है। देश ने यह भी देखा है कि कैसे भाजपा कार्यकर्ता निडर होकर अपने बूथों पर खड़े थे। हमें इस बार अधिक सीटें जीतने का भरोसा है।