{"_id":"62feb995bee8972ecc766f18","slug":"pm-modi-to-address-virtually-har-ghar-jal-utsav-in-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Har Ghar Jal Utsav: गोवा में ‘हर घर जल उत्सव’ को आज डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Har Ghar Jal Utsav: गोवा में ‘हर घर जल उत्सव’ को आज डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Fri, 19 Aug 2022 03:43 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, पणजी।
पीटीआई, पणजी।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 19 Aug 2022 03:43 AM IST
सार
गोवा मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि गोवा देश का पहला राज्य है जिसने ग्रामीण इलाकों में सौ प्रतिशत पाइप से जलापूर्ति की उपलब्धि हासिल की है। सीएमओ ने बताया कि केंद्र प्रायोजित योजना 'जल जीवन मिशन' के तहत 'हर घर जल उत्सव' का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter@ Bjp4india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गोवा में होने वाले ‘हर घर जल उत्सव’ कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
गोवा मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा में ‘हर घर जल उत्सव’ को डिजिटल माध्यम से संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम 19 अगस्त को सुबह 10.30 बजे इंस्टीट्यूट मेनेजेस ब्रागांजा में आयोजित होगा।”
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि गोवा देश का पहला राज्य है जिसने ग्रामीण इलाकों में सौ प्रतिशत पाइप से जलापूर्ति की उपलब्धि हासिल की है। सीएमओ ने बताया कि केंद्र प्रायोजित योजना 'जल जीवन मिशन' के तहत 'हर घर जल उत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन जलशक्ति मंत्री शेखावत द्वारा सीएम सावंत और राज्य के लोक निर्माण मंत्री नीलेश काबराल की उपस्थिति में किया जाएगा।
विज्ञापन