Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi to Visit Chhattisgarh and Telangana Will Inaugurate Steel Plant in Baster

PM Modi: आज छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, बस्तर में स्टील प्लांट का करेंगे उद्घाटन

Tue, 03 Oct 2023 06:24 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 03 Oct 2023 06:24 AM IST
सार

पीएमओ ने एक बयान में कहा कि पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से राज्य में 26,000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा तेलंगाना के निजामाबाद में 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi to Visit Chhattisgarh and Telangana Will Inaugurate Steel Plant in Baster
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्यों छत्तीसगढ़ और तेलंगाना को आज 34 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात देंगे। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से राज्य में 26,000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा तेलंगाना के निजामाबाद में 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


पीएमओ के बयान में कहा गया है कि इन परियोजनाओं से आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को काफी प्रोत्साहन मिलेगा। इसमें कहा गया है कि बस्तर जिले के नगरनार में एनएमडीसी स्टील प्लांट को देश को समर्पित करेंगे। 23,800 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बने इस ग्रीनफील्ड प्लांट में उच्च गुणवत्ता वाले इस्पात का उत्पादन होगा। इसके साथ ही हजारों लोगों के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। इसके अलावा जगदलपुर और दंतेवाड़ा के बीच दोहरीकरण रेल लाइन और अंतागढ़ व तारोकी के बीच नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


उधर, तेलंगाना में प्रधानमंत्री मोदी एनटीपीसी के तेलंगाना सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के 800 मेगावाट के बिजली उत्पादन इकाई के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा मनोहराबाद और सिद्दीपेट के बीच नई रेल लाइन का उद्घाटन और धर्माबाद-मनोहराबाद एवं महबूबनगर-कुर्नूल के बीच रेल लाइन विद्युतीकरण की सौगात देंगे। इसके अलावा कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed