{"_id":"65c34dc96fbe431e1100d5c6","slug":"pm-modi-targeted-kharge-in-rajya-sabha-said-kharge-commandos-were-not-present-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: 'लोकसभा में मनोरंजन की जो कमी थी, वो यहां आपने...', राज्यसभा में पीएम मोदी ने खरगे पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi: 'लोकसभा में मनोरंजन की जो कमी थी, वो यहां आपने...', राज्यसभा में पीएम मोदी ने खरगे पर साधा निशाना
Wed, 07 Feb 2024 03:09 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:09 PM IST
सार
पीएम मोदी ने कहा कि एक बात की खुशी है कि खरगे ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 400 सीटें पाने का आशीर्वाद दिया है। यह आशीर्वाद सिर आंखों पर है। वह चाहें तो अब इस आशीर्वाद को वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
pm modi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में अपनी बात रखी। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में राष्ट्रपति के अभिभाषण की तारीफ की। वहीं, कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब मल्लिकार्जुन खरगे बोल रहे थे तो वह यही सोच रहे थे उन्हें इतना सारा बोलने की आजादी कैसे मिल गई? फिर ध्यान आया कि जो दो स्पेशल कमांडर रहते हैं, वो नहीं थे।
विज्ञापन
मनोरंजन की कमी पूरी की
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं (कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन) खरगे जी का विशेष आभार व्यक्त करना चाहता हूं।’ उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि लोकसभा में तो कभी कभी मनोरंजन का मौका मिल जाता है किंतु आजकल कम मिलता है क्योंकि वे दूसरी ड्यूटी पर हैं। लेकिन लोकसभा में मनोरंजन की जो कमी थी वह आपने (खरगे ने) पूरी कर दी।’
विज्ञापन
इतना सारा बोलने की आजादी कैसे मिली
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मैं सोच रहा था कि इतना सारा बोलने की आजादी खरगे जी को मिली कैसे? फिर मुझे ध्यान आया कि जो दो स्पेशल कमांडर रहते हैं, वो नहीं थे। इसलिए स्वतंत्रता का भरपूर फायदा खरगे जी ने उठाया। मुझे लगता है कि उस दिन खरगे जी ने सिनेमा का वह गाना सुना होगा- ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा? खरगे जी के भी कमांडो नहीं थे तो उन्हें चौके-छक्के मारने में मजा आ रहा था।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि एक बात खुशी की रही खरगे ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 400 सीटें पाने का आशीर्वाद दिया है। यह आशीर्वाद सिर आंखों पर है। वह चाहें तो अब इस आशीर्वाद को वापस ले सकते हैं।