फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Target pt nehru over indus water treaty said Nehru burnish his image at cost of the country interest

PM Modi: 'देश हित की कीमत पर नेहरू ने अपनी छवि चमकाई', सिंधु जल संधि को लेकर बोले पीएम मोदी

Tue, 19 Aug 2025 02:28 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 19 Aug 2025 02:28 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की आलोचना की और सिंधु जल समझौते को देश हित के खिलाफ बताया। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार पूर्व की सरकारों के पापों को साफ करने में जुटी है। 

विज्ञापन
PM Modi Target pt nehru over indus water treaty said Nehru burnish his image at cost of the country interest
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मंगलवार को नई दिल्ली में एनडीए की बैठक हुई, जिसमें एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को सम्मानित किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने सीपी राधाकृष्णन के सार्वजनिक जीवन की तारीफ करते हुए विपक्षी समेत सभी पार्टियों से अपील की कि सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्विरोध चुना जाए। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने सिंधु जल संधि के लिए देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की आलोचना भी की। 
विज्ञापन


पंडित नेहरू पर पीएम मोदी ने साधा निशाना
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश की संसद और अपनी कैबिनेट को भी भरोसे में लिए बगैर पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा कि 'पंडित नेहरू ने देश हित की कीमत पर अपनी छवि चमकाई और देश 80 फीसदी से ज्यादा पानी को पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी।' 
विज्ञापन


पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार उस समय की सरकारों द्वारा किए गए पापों को साफ कर रही है। उन्होंने कहा कि नेहरू ने अपने एक सहयोगी से कहा था कि इस समझौते (सिंधु जल समझौते) से भारत-पाकिस्तान के बीच के अन्य मुद्दों और विवादों को हल करने में मदद मिलेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- SC: 'जब खुद राष्ट्रपति ने राय मांगी है तो इसमें दिक्कत क्या?' विधेयकों पर मंजूरी की समयसीमा पर 'सुप्रीम' सवाल


बुधवार को नामांकन कर सकते हैं राधाकृष्णन
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स के हालिया फैसले का भी जिक्र किया, जिसमें भारत की लॉन्ग टर्म सॉवेरिन क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत है और इस रेटिंग से देश में निवेश बढ़ेगा। एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन बुधवार को नामांकन कर सकते हैं। 

रिजिजू बोले- राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति चुना जाना पूरे देश के लिए खुशी की बात होगी
संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पीएम मोदी ने सभी पार्टियों से अपील की है कि वे सीपी राधाकृष्णन को समर्थन दें ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि सीपी राधाकृष्णन निर्विरोध उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित हो सकें। रिजिजू ने कहा कि राधाकृष्णन का जीवन बेहद सरल और किसी भी विवाद से दूर रहा है। उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति पद पर चुना जाना पूरे देश के लिए खुशी की बात होगी। भाजपा नीत एनडीए के पास संसद में बहुमत है। ऐसे में उपराष्ट्रपति चुनाव के इलेक्टोरल कॉलेज में भी एनडीए का बहुमत है। ऐसे में माना जा रहा है कि सीपी राधाकृष्णन आराम से जीत दर्ज करेंगे। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed