India-Armenia Ties: पीएम मोदी ने आर्मेनियाई समकक्ष से फोन पर की बात, संसदीय चुनावों में जीत पर दी बधाई
India-Armenia Ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान से फोन पर बातचीत कर उन्हें संसदीय चुनाव में जीत की बधाई दी और ईरान से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी में मदद के लिए धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, तकनीक और सांस्कृतिक सहयोग के जरिये भारत-आर्मेनिया संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई तथा उच्च स्तरीय आदान-प्रदान बढ़ाने पर जोर दिया। पढ़िए रिपोर्ट-
विस्तार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, आज मुझे आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान का फोन कॉल प्राप्त करके खुशी हुई। मैंने हाल ही में आर्मेनिया में हुए संसदीय चुनावों में उनकी और उनकी पार्टी की जीत पर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैंने पश्चिम एशिया में हालिया घटनाक्रम के बाद ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों की निकासी में मदद के लिए उनका धन्यवाद किया।
Earlier today, I was delighted to receive a phone call from Prime Minister Nikol Pashinyan.
Congratulated him and his party on their victory in the recently held Parliamentary elections in Armenia. Thanked him for facilitating the evacuation of Indian nationals stranded in Iran…विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) June 24, 2026
प्रधानमंत्री ने कहा, हमने व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी और लोगों के आपसी संबंधों समेत प्रमुख क्षेत्रों में अपने गर्मजोशी भरे और बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया। हम भारत-आर्मेनिया संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर काम करने की आशा रखते हैं।
आर्मेनिया के प्रधानमंत्री कार्यालय ने क्या कहा?
वहीं, आर्मेनिया के प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर पशिनयान को आर्मेनिया में संसदीय चुनावों में उनकी जीत पर बधाई दी। उनके भविष्य के कार्यों के लिए सफलता की कामना की।
पशिनयान ने भी बधाई के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया और बदले में भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने भारत के कल्याण और विकास के लिए सफलता की कामना की।
ये भी पढ़ें: भारत-चीन संबंध: 'संवेदनशील मुद्दे उचित ढंग से संभालने को चीन तैयार', PM से मुलाकात में बोले चीनी विदेश मंत्री
दोनों नेताओं ने भारत और आर्मेनिया के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के निरंतर विकास के महत्व पर जोर दिया और द्विपक्षीय सहयोग की सकारात्मक प्रगति पर संतोष जताया। बयान के अनुसार, राजनीतिक संवाद को और तेज करने पर जोर दिया गया। साथ ही अर्थव्यवस्था, उच्च प्रौद्योगिकी, शिक्षा, संस्कृति और अन्य पारस्परिक हित के क्षेत्रों में सहयोग के विस्तार पर भी चर्चा की गई।
दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय प्रारूपों में सहयोग के मुद्दों पर भी विचार किया। उन्होंने दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने और नई पहल शुरू करने के लिए उच्च स्तरीय पारस्परिक यात्राओं के आयोजन की अहमियत को भी रेखांकित किया।