{"_id":"5fc1102476334a1e9c7f576d","slug":"pm-modi-talked-to-uk-pm-boris-johnson-on-an-ambitious-roadmap-for-india-uk-ties-in-next-decade","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी ने की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
Fri, 27 Nov 2020 08:12 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 27 Nov 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : social media
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रमुख क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर अपने ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन से बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने निवेश, रक्षा, सुरक्षा और कोविड-19 से जंग समेत सभी क्षेत्रों में भारत और ब्रिटेन के बीच सहयोग को व्यापक रूप से बढ़ाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि उन्होंने महामारी की वजह से उत्पन्न हुई चुनौतियों पर विचार साझा किए और भारत तथा ब्रिटेन के बीच टीके के विकास और निर्माण को लेकर सहयोग की समीक्षा की।
विज्ञापन
उसने कहा कि दोनों नेता इस बात पर सहमत थे कि दोनों तरफ के अधिकारी भारत-ब्रिटेन साझेदारी की महत्वाकांक्षी दीर्घकालिक कार्ययोजना को तेजी से अंतिम रूप देने के लिये अपना काम जारी रखेंगे।
विज्ञापन
मोदी ने ट्वीट किया, 'अगले दशक में भारत-ब्रिटेन संबंधों की महत्वाकांक्षी कार्ययोजना पर अपने दोस्त, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ शानदार चर्चा की। हमने व्यापार और निवेश, रक्षा व सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन तथा कोविड-19 से जंग समेत सभी क्षेत्रों में हमारे सहयोग को व्यापक रूप से बढ़ाने पर सहमति जताई।'
उधर लंदन में ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट की तरफ से कहा गया कि जॉनसन ने दोहराया कि वर्ष 2021 ब्रिटेन-भारत संबंधों के लिये महत्वपूर्ण है और उन्होंने हिंद प्रशांत क्षेत्र में ब्रिटेन की प्रतिबद्धता पर फिर जोर दिया। ब्रिटेन अगले वर्ष विमान वाहक पोत एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ को इस क्षेत्र में पहली बार तैनात करने जा रहा है।
डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता के मुताबिक, दोनों नेताओं ने ब्रिटेन और भारत द्वारा व्यापार, जलवायु परिवर्तन, रक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिलकर किए जा रहे कामों पर चर्चा की और जॉनसन ने कहा कि 2021 ब्रिटेन-भारत रिश्तों को और गहरा व मजबूत बनाने का वर्ष है।
प्रवक्ता ने कहा कि 'प्रधानमंत्री (जॉनसन) और प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस के उपचार और टीके की तलाश के संयुक्त प्रयासों पर चर्चा की और दोनों देशों के प्रमुख वैज्ञानिकों के बीच सहयोग का स्वागत किया।'
बोरिस जॉनसन ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि आपसे बात करके बहुत अच्छा लगा। मैं 2021 में और उससे आगे भी ब्रिटेन-भारत के संबंधों को गहरा और मजबूत करने के लिए बहुत उत्सुक हूं।