फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi takes dig at Lalu and Mamta; says rate card for jobs gone Rozgar Mela update news in hindi

Rozgar Mela: 'हमने नौकरी से खत्म किया भाई-भतीजावाद'; पीएम मोदी ने बिना नाम लिए लालू-ममता को दिखाया आईना

Tue, 13 Jun 2023 05:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 13 Jun 2023 05:47 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में बिना किसी राजनीतिक दल का नाम लिए भर्ती प्रक्रिया में वंशवाद की राजनीति और भाई-भतीजावाद की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आज नौकरी भाई-भतीजावाद की राजनीति से मुक्त हो गई है। 
 

विज्ञापन
PM Modi takes dig at Lalu and Mamta; says rate card for jobs gone Rozgar Mela update news in hindi
PM Modi at Rozgar Mela - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस, टीएमसी और राष्ट्रीय जनता दल सहित तमाम विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि बिना नाम लिए कहा कि वंशवादी दल भाई-भतीजावाद की राजनीति करते हैं और भ्रष्टाचार की राजनीति में लिप्त हैं। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारें युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से  राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने ये भी कहा कि पूरी दुनिया आज भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने के लिए उत्सुक है। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले ये रोजगार मेले NDA और भाजपा सरकार की नई पहचान बन गए हैं। 

विज्ञापन


बिना नाम लिए राजद कांग्रेस और टीएमसी पर पीएम ने कसा तंज
इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नई नियुक्तियों पाने वालों को लगभग 70,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में बिना किसी राजनीतिक दल का नाम लिए भर्ती प्रक्रिया में वंशवाद की राजनीति और भाई-भतीजावाद की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आज नौकरी भाई-भतीजावाद की राजनीति से मुक्त हो गई है। 
विज्ञापन


युवाओं का भविष्य रेट कार्ड से चलेगा या सेफगार्ड से- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ वंशवादी पार्टियां हैं, जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, युवाओं की लूट में लिप्त हैं। उनका तरीका है 'रेट कार्ड' जबकि हम युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की रक्षा के लिए काम करते हैं। रेट कार्ड आपके सपनों को नष्ट कर देते हैं जबकि हम सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। देश तय करेगा कि युवाओं का भविष्य रेट कार्ड से चलेगा या सेफगार्ड से। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले का जिक्र करते हुए उन्होंने बिना नाम लिए ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि हर जॉब पोस्टिंग के लिए एक रेस्त्रां के मेन्यू कार्ड की तरह रेट कार्ड कैसे तैयार किया गया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद पर 'जमीन के बदले नौकरी घोटाले' को लेकर तंज कसा। पीएन ने कहा कि इस घोटाले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है और यह अदालतों में लंबित है।

कांग्रेस पर ऐसे किया कटाक्ष
उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि घोटाला और जनता के पैसे का दुरुपयोग पहले के शासन की पहचान थी। जबकि आज, भारत अपनी राजनीतिक स्थिरता, एक निर्णायक सरकार वाले देश के रूप में पहचाना जाता है। आज, भारत सरकार को उसके प्रगतिशील आर्थिक और सामाजिक फैसलों के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि वैश्विक एजेंसियां ईज ऑफ लिविंग, इंफ्रास्ट्रक्चर बिल्डिंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में काम को स्वीकार कर रही हैं।

नौजवान अब खुद दे रहे युवाओं को नौकरी- पीएम मोदी
इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार द्वारा रोजगार सृजन के लिए शुरू की गई की विभिन्न पहलों के बारे में बात की। पीएम मोदी ने कहा कि आज मुद्रा योजना से करोड़ों युवाओं को मदद मिली है। स्टार्ट-अप इंडिया और स्टैंड-अप इंडिया जैसे अभियानों से युवाओं का सामर्थ्य और ज्यादा बढ़ा है। सरकार से मदद पाकर स्वरोजगार शुरू करने वाले हजारों नौजवान अब खुद अनेक युवाओं को नौकरी दे रहे हैं। देश भी आत्मनिर्भरता की ओर से आगे बढ़ रहा है। एक दशक पहले की तुलना में आज भारत एक अधिक स्थिर, सुरक्षित और मजबूत देश है।

हमारी सरकार ने नौकरी से खत्म किया भाई-भतीजावाद
पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में चल रहा यह रोजगार अभियान पारदर्शिता और सुशासन का भी प्रमाण है। हमने देखा है कि कैसे हमारे देश में परिवारवादी राजनीतिक दलों ने हर व्यवस्था में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया। जब सरकारी नौकरी की बात आती थी तो भी ये भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार ही करते थे। हमारी सरकार ने इसे खत्म किया। 


पीएम मोदी ने कहा कि आज मुद्रा योजना से करोड़ों युवाओं को मदद मिली है। स्टार्ट-अप इंडिया और स्टैंड-अप इंडिया जैसे अभियानों से युवाओं का सामर्थ्य और ज्यादा बढ़ा है। सरकार से मदद पाकर स्वरोजगार शुरू करने वाले हजारों नौजवान अब खुद अनेक युवाओं को नौकरी दे रहे हैं। देश भी आत्मनिर्भरता की ओर से आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed