फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi sworn in on 30th may, BIMSTEC leaders may invited

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में BIMSTEC नेताओं को बुलावा

Mon, 27 May 2019 08:39 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 27 May 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
PM Modi sworn in on 30th may, BIMSTEC leaders may invited
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में BIMSTEC के कई नेता शामिल हो सकते हैं। पीएम मोदी 30 मई को शाम 7 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। बता दें कि BIMSTEC सात एशियाई देशों का एक समूह है। पिछले कार्यकाल में नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में सार्क देशों के नेताओं को न्योता दिया गया था।
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 मई को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह दूसरा कार्यकाल होगा। मंत्रिपरिषद के कई सदस्य भी पीएम मोदी के साथ शपथ ले सकते हैं। राष्ट्रपति भवन ने रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण की जानकारी दी थी। 
विज्ञापन

इस समारोह में शामिल होने के लिए शंघाई सहयोग संगठन के अध्यक्ष और किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति सोरोनबाय जेनेबकोव और मॉरीशस के प्रधानमंत्री को भी न्योता भेजा गया है। इस साल के प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 



बता दें कि दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्वी देशों को मिलाकर BIMSTEC (Bay of Bengal Initiative for Multi-Sectoral Technical and Economic Cooperation) की संरचना की गई है। इस अंतरराष्ट्रीय संगठन को आर्थिक और तकनीकी सहयोग के लिए बनाया गया है। इसमें बांग्लादेश, भारत, म्यामांर, श्रीलंका, थाईलैंड, भूटान और नेपाल शामिल हैं। 


बता दें कि पीएम मोदी ने 2014 में अपने पहले कार्यकाल के लिए शपथ लेने के दौरान सार्क देशों के नेताओं को आमंत्रित किया था। इसमें पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी शामिल थे। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed