फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi statement on health of naveen patnaik odisha cm reacts news in hindi

Odisha: 'प्रधानमंत्री को इतनी चिंता थी तो फोन करते', PM मोदी के स्वास्थ्य वाले बयान पर नवीन पटनायक का पलटवार

Thu, 30 May 2024 03:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 30 May 2024 03:28 PM IST
सार

अपने स्वास्थ्य को लेकर नवीन पटनायक ने कहा कि उन्हें कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उनका स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। वह पिछले एक महीने से भीषण गर्मी में चुनाव प्रचार कर रहे हैं

विज्ञापन
PM Modi statement on health of naveen patnaik odisha cm reacts news in hindi
नवीन पटनायक - फोटो : ANI (Video Grab)

विस्तार

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ओडिशा में रैली की थी। इस रैली में उन्होंने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। पीएम मोदी ने कहा था कि अगर ओडिशा में भाजपा सत्ता में आती है तो नवीन पटनायक के बिगड़ते स्वास्थ्य की जांच के लिए एक विशेष समिति बनाई जाएगी। पीएम मोदी के इस बयान पर सीएम पटनायक ने पलटवार किया। गुरुवार को एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को उनकी तबीयत को लेकर इतनी चिंता थी तो उन्हें पीएम मोदी) रैली में इसका जिक्र न कर फोन करके उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछना चाहिए था। 
विज्ञापन


पीएम मोदी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, "अगर प्रधानमंत्री मोदी को मेरे स्वास्थ्य की इतनी चिंता है तो उन्हें कल रैली में जोर-जोर से इस बारे में बात करने के बजाय फोन पर मेरे स्वास्थ्य के बारे में पूछना चाहिए था। इसका मतलब है कि वे चुनाव के समय सिर्फ वोट बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। यह अफवाह पिछले 10 सालों से दिल्ली में बैठे लोगों द्वारा फैलाई जा रही है। मेरा स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है।"
विज्ञापन


मेरा स्वास्थ्य बहुत अच्छा है: नवीन पटनायक
अपने स्वास्थ्य को लेकर नवीन पटनायक ने कहा कि उन्हें कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है। उन्होंने आगे कहा, "मेरा स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। मैं पिछले एक महीने से भीषण गर्मी में चुनाव प्रचार कर रहा हूं और मैं ठीक हूं।" उन्होंने अपने हाथ कांपते हुए वायरल वीडियो पर कहा, "यह कोई मेडिकल कंडीशन नहीं है। भाजपा के मुख्यमंत्री द्वारा इसे बिना किसी कारण के इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष और बीजद नेताओं के आरोपों का दिया जवाब
विपक्ष और पूर्व बीजद नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों 'वी.के. पांडियन मुख्यमंत्री पटनायक की ओर से निर्णय लेते हैं' पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इसे हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा, "यह हास्यास्पद है। मैंने पहले भी बताया है कि यह एक पुराना आरोप है और इसका कोई महत्व नहीं है।" विपक्ष द्वारा उन पर किए जा रहे व्यक्तिगत हमलों के बारे में पूछे जाने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष अधिक से अधिक हताश हो रहे हैं, क्योंकि देश में उनकी लोकप्रियता कम हो रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed