PM Modi Speech: अब मेड इन इंडिया फाइटर जेट्स के लिए इंजन भी बनाएगा भारत; लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लाल किले की प्राचार से देश को संबोधित किया। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा, 'शुभांशु शुक्ला कुछ दिनों में भारत आ रहे हैं। हम मिशन गगनयान पर तेजी से काम कर रहे हैं। हम अपने स्पेस स्टेशन को बनाने की दिशा में भी काम कर रहे हैं।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लाल किले की प्राचार से देश को संबोधित किया। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा, 'शुभांशु शुक्ला कुछ दिनों में भारत आ रहे हैं। हम मिशन गगनयान पर तेजी से काम कर रहे हैं। हम अपने स्पेस स्टेशन को बनाने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। मेरे देश के 300 से ज्यादा स्टार्टअप्स सिर्फ स्पेस के सेक्टर में काम कर रहे हैं। ये है देश के नौजवानों की ताकत और देश का उन पर विश्वास। 2047 में जब आजादी के 100 साल होंगे तब विकसित भारत के संकल्प को परिपूर्ण के लिए हम तेजी से जुटे हैं। भारत इस संकल्प को पूरा करने के लिए आधुनिक ईकोसिस्टम तैयार कर रहा है। हर क्षेत्र में यह ईकोसिस्टम देश को आत्मनिर्भर बनाएगा। आज मेरा देश के युवा वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, और सरकार के सभी विभागों से आह्वान है कि क्या हमारा अपना मेड इन इंडिया फाइटर जेट्स के लिए जेट इंजन हमारा होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए।'
उन्होंने कहा, 'वैक्सीन और फार्मा में हम नए-नए मानक स्थापित करते हैं, लेकिन क्या समय की मांग नहीं है कि हम रिसर्च और डेवलपमेंट में और मेहनत लगाएं। हमने इससे जुड़ी नीति भी बनाई है। हमें देश का भाग्य बदलने के लिए आपका सहयोग चाहिए।'
'क्यों हम दूसरे देशों पर निर्भर हों'
पीएम मोदी ने कहा, 'आज आईटी का युग है। डाटा की ताकत है, क्या समय की मांग नहीं है कि साइबर सुरक्षा से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक सभी चीजें हमारी अपनी हों। इसमें हमारे लोगों का ही सामर्थ्य जुटा हो। आज दुनिया में सोशल मीडिया हो या बाकी प्लेटफॉर्म्स हों, हम दुनिया के प्लेटफॉर्म्स पर काम कर रहे हैं। हमने दुनिया को यूपीआई का सामर्थ्य दिखा दिया है। डिजिटल ट्रांजेक्शन में अकेले भारत 50 फीसदी योगदान दे रहा है। मेरे देश के नौजवानों मैं चुनौती देता हूं कि क्यों न इसी तरह हमारे अपने पेटेंट हों, क्यों हम दूसरे देशों पर निर्भर हों।'
'आइए हम फर्टिलाइजर के क्षेत्र में भी किसी पर निर्भर न रहें'
उन्होंने कहा, 'यह जो ऊर्जा की हमारी जरूरते हैं। हम फर्टिलाइजर के लिए भी दुनिया पर निर्भर हैं। हमारे किसान इसी फर्टिलाइजर का उपयोग कर कृषि क्षेत्र को बढ़ाते हैं। मैं भारत के लोगों से कहना चाहता हूं कि आइए हम फर्टिलाइजर के क्षेत्र में भी किसी पर निर्भर न रहें और देश में फर्टिलाइजर के भंडार भर दें।'
'दाम कम पर दम ज्यादा'
पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश के युवाओं से कहता हूं कि अपने आइडियाज को कभी मरने मत देना। मैं आपके साथ खड़ा हूं। आपका साथी बनने के काम करने के लिए तैयार हूं। जो युवा मैन्युफैक्चरिंग के बारे में सोचते हैं वो अगर सरकार के नियमों कमें बदलाव चाहते हैं तो मुझे बताइए। हम एक भी पल अब गंवाना नहीं चाहते। जब सरकार और मैं स्वयं आपके साथ हूं तो हम नया इतिहास बना सकते हैं। साथियों आज नेशनल मैन्युफैक्चरिंग मिशन पर तेजी से काम हो रहा है। हमारे एमएसएमई का लोहा पूरी दुनिया मानती है। हमारे एमएसएमई के औजार पूरी दुनिया में जाते हैं। इसलिए उनकी शक्ति बढ़े। आज कहना चाहता हूं कि हमें विश्व बाजार में अपने सामर्थ्य का लोहा मनवाना है तो हमें क्वालिटी बनाए रखनी है। हम सभी जो उत्पादन के क्षेत्र में लगे हैं उनका मंत्र होना चाहिए- दाम कम पर दम ज्यादा।