फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM modi speech in rajya sabha parliament reply on thanks motion target congress india alliance news updates

PM Modi Speech: 'देश को बांटने की कोशिश कर रही कांग्रेस, हमें संघीय ढांचे पर प्रवचन दे रही', बोले पीएम मोदी

Wed, 07 Feb 2024 03:52 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 07 Feb 2024 03:52 PM IST
सार

PM Modi Speech in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री ने कहा 'जाति के मामले पर कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके। दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों की कांग्रेस जन्मजात विरोधी है, अगर बाबा साहेब आंबेडकर नहीं होते तो पता नहीं एससी, एसटी को आरक्षण भी मिलता या नहीं।'

विज्ञापन
PM modi speech in rajya sabha parliament reply on thanks motion target congress india alliance news updates
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर एक बार फिर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण की तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा 'संविधान की यात्रा के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर राष्ट्रपति जी के भाषण का एक एतिहासिक महत्व भी रहता है। उन्होंने अपने भाषण में भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास को प्रकट किया है और भारत के कोटि-कोटि जनों का जो सामर्थ्य है, उसे भी बहुत कम शब्दों और बहुत शानदार तरीके से सदन में प्रस्तुत किया है। मैं राष्ट्रपति जी के इस प्रेरक उद्धबोधन के लिए और राष्ट्र को दिशा देने के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।'
विज्ञापन


विज्ञापन


'आप मेरी आवाज दबा नहीं सकते'
प्रधानमंत्री ने कहा 'आज भी आप न सुनने की तैयारी के साथ आए हैं। लेकिन मेरी आवाज को आप दबा नहीं सकेंगे। देश की जनता ने इस आवाज को ताकत दी हुई है। देश की जनता के आशीर्वाद से आवाज निकल रही है। इसलिए इस बार मैं भी पूरी तैयारी से आया हूं।' उन्होंने कहा ' पश्चिम बंगाल से एक आवाज आई थी कि कांग्रेस 40 पार नहीं कर पाएगी। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप 40 बचा पाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा 'मैंने सुना है लोकतंत्र में आपका कहने का अधिकार है और हमारी सुनने की जिम्मेदारी है। आज जो भी बातें हुई हैं, उसे मुझे देश के सामने रखना चाहिए। जब मैं सुनता हूं तब मेरा विश्वास पक्का हो गया कि यह पार्टी (कांग्रेस) सोच से भी आउटडेटेड हो गई है। जब सोच आउटडेटेड हो गई है, तो उनका काम भी आउटडेटेड हो गया है। देखते ही देखते इतने दशकों तक देश पर राज करने वाला दल, इतना बड़ा दल, उसका यह हाल हो गया। हमें खुशी नहीं हो रही, हमें संवेदना है। लेकिन डॉक्टर क्या करेगा, जब मरीज ही ऐसा हो तो।'

'कांग्रेस ने सत्ता के लालच में लोकतंत्र का गला घोंटा'
पीएम मोदी ने कहा 'जिस कांग्रेस ने सत्ता के लालच में सरेआम लोकतंत्र का गला घोंट दिया था। जिस कांग्रेस ने दर्जनों बार लोकातांत्रिक तरीकों से चुनकर आई सरकारों को रातों रात भंग कर दिया। बर्खास्त कर दिया। जिस कांग्रेस ने देश के संविधान-लोकतंत्र की मर्यादाओं को जेल के पीछे बंद कर दिया था। जिस कांग्रेस ने अखबारों पर ताले लगाने की कोशिश की। जिस कांग्रेस ने देश को तोड़ने का नया नैरेटिव गढ़ने का काम किया है। जो उत्तर-दक्षिण को तोड़ने की बात कह रही है। वह हमें संघवाद पर प्रवचन दे रही है।'

'जिस कांग्रेस की अपने नेता की कोई गारंटी नहीं, अपनी नीति की कोई गारंटी नहीं, वो मोदी की गारंटी पर सवाल उठा रहे हैं। हम ऐसा क्यों कहते हैं हम ऐसा क्यों देख रहे हैं। देश उनके 10 साल के कार्यकाल से क्यों नाराज था। इतना गुस्सा देश को क्यों आया। ये सब हमारे कहने से नहीं हुआ है। ये खुद के उनके कर्म हैं। जब लोगों ने उन्हें बहुत कुछ कहा हो तो मैं कुछ कहने की क्या जरूरत है।'

पंडित नेहरू को लेकर ये बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा 'जाति के मामले पर कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके। दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों की कांग्रेस जन्मजात विरोधी है, अगर बाबा साहेब आंबेडकर नहीं होते तो पता नहीं एससी, एसटी को आरक्षण भी मिलता या नहीं। मैं आदरपूर्वक  नेहरू जी को ज्यादा याद करता हूं। एक बार नेहरू जी ने एक चिट्ठी लिखी और ये चिट्ठी मुख्यमंत्रियों को लिखी थी। उन्होंने लिखा था- 'मैं किसी भी आरक्षण को पसंद नहीं करता और खासकर नौकरी में आरक्षण तो कतई नहीं। मैं ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ हूं, जो अकुशलता को बढ़ावा दे, जो दोयम दर्जे की तरफ ले जाए।' तभी मैं इन्हें जन्मजात विरोधी कहता हूं। उन्होंने लिखा 'नौकरियों में आरक्षण मिला तो सरकारी कामकाज का स्तर गिर जाएगा। अगर उस समय नौकरियों में भर्ती होते तो आज प्रमोशन पाकर यहां होते।'

'नेहरू जी ने जो कहा, वो कांग्रेस के लिए हमेशा से पत्थर की लकीर होता है। मैं अनगिनत उदाहरण दे सकता हूं और वो मैं जम्मू कश्मीर का देना चाहूंगा। नेहरू ने कश्मीर के एससी, ओबीसी और एसटी को सात दशकों तक उनके अधिकारों से वंचित रखा। हमने आर्टिकल 370 को निरस्त किया, तब जाकर इतने दशकों के बाद एसटी,एससी ओबीसी को वो अधिकार मिले, जिन्हें रोक कर रखा गया था। जम्मू कश्मीर में फोरेस्ट राइट एक्ट, प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटी एक्ट नहीं था, ये हमने 70 हटाकर अधिकार दिए। हमारे एससी समुदाय में भी सबसे पीछे बाल्मिकी समाज रहा, लेकिन हमारे बाल्मिकी परिवारों को जम्मू कश्मीर में डोमिसाइल का अधिकार नहीं दिया गया। मैं आज देश को भी अवगत करना चाहता हूं कि स्थानीय निकायों में आरक्षण के लिए कल 6 फरवरी को विधेयक लोकसभा में बिल पारित हो गया।'

एलआईसी पर विपक्ष के आरोपों पर दिया जवाब
प्रधानमंत्री ने कहा, 'सरकारी कंपनियों को लेकर हम पर आरोप लगाए जा रहे हैं। जिनका कोई  आधार नहीं है। लोगों को याद है कि मारुति के शेयर की चर्चाएं होती थी। मैं उसके विस्तार में नहीं जाना चाहता। बीएसएनल, एमटीएनएल को बर्बाद करने वाले कौन हैं? जरा याद कीजिए एचएएल की क्या हालत करके रखी गई थी। जिन्होंने एचएएल को तबाह कर दिया, वो एचएएल के गेट पर जाकर भाषण झाड़ रहे थे। एयर इंडिया को किसने तबाह किया, ये हालत कौन लाया। कांग्रेस पार्टी और यूपीए उनकी बर्बादी से मुंह नहीं मोड़ सकते। मैं आजाद भारत में पैदा हुआ, मेरे विचार आजाद और मेरे सपने भी आजाद हैं। हम गुलामी की मानसिकता को ढोने वाले नहीं हैं।'


'आज जिस बीएसएनएल को तबाह किया था, वो आज मेड इन इंडिया के तहत 4जी, 5जी के साथ आगे बढ़ रहा है। एचएएल आज रिकॉर्ड मैन्युफैक्चरिंग एचएएल देता है और रिकॉर्ड रेवेन्यू जेनरेट कर रहा है। कर्नाटक में एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर बनाने वाली कंपनी एचएएल है। कहां छोड़ा था, कहां पहुंच गए हैं। एलआईसी को लेकर भी आरोप लगाए गए, जितनी गलत बातें एलआईसी के बारे में बोली गईं और इनका यही तरीका है झूठ फैलाओं, भ्रम फैलाओं। मैं सीना तानकर सुनाना चाहता हूं, आंखें ऊंची करके सुनाना चाहता हूं आज एलआईसी के शेयर रिकॉर्ड स्तर पर ट्रेड हो रहे हैं।'

'देश को तोड़ने की कोशिश हो रही'
'क्या कल हिमालय ये बोलना शुरू कर दे कि नदियां मेरे यहां से बहती हैं, तो मैं पानी नहीं दूंगा। अगर जिन राज्यों के पास कोयला है, वो राज्य कोयला देने से मना कर दें तो देश कैसे चलेगा। कोविड के समय में ऑक्सीजन की जरूरत थी अगर उस समय पूर्व के लोग बोलते कि हम ऑक्सीजन नहीं देंगे...ये देश को तोड़ने का प्रयास हो रहा है। 'हमारा टैक्स, हमारी मनी' की बातें हो रही हैं, ये देश को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।' इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार द्वारा चलायी जा रहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया और राष्ट्रपति के अभिभाषण का अभिनंदन करते हुए अपने संबोधन को विराम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed