फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi speaks to women of Kutch on International women day call them power of India news and updates

महिला दिवस पर पीएम मोदी बोले: महिलाओं की प्रगति से होता है देश का सशक्तीकरण, ये राष्ट्र महिलाओं को मां मानता है

Tue, 08 Mar 2022 07:10 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कच्छ Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 08 Mar 2022 07:10 PM IST
सार

पीएम मोदी ने कहा, "हमारे वेदों ने और हमारी परंपरा ने ये आह्वान किया है कि नारी संक्षम हो, समर्थ हो और राष्ट्र को दिशा दें।" 

विज्ञापन
PM Modi speaks to women of Kutch on International women day call them power of India news and updates
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कच्छ में महिला संत शिविर में एक संगोष्ठी को संबोधित किया। यहां उन्होंनें महिलाओं के लिए अपनी सरकार की तरफ से किए गए कामों को गिनाया और देश के मजबूत होने के पीछे महिला सशक्तीकरण को अहम वजह बताया। 
विज्ञापन


मोदी ने कहा, "जो राष्ट्र इस धरती को मां स्वरूप मानता हो वहां महिलाओं की प्रगति राष्ट्र के सशक्तिकरण को बल देती है। आज देश की प्राथमिकता महिलाओं का जीवन बेहतर बनाने और भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की संपूर्ण भागीदारी में है, इसलिए महिलाओं की मुश्किलें कम करने पर हम जोर दे रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हमारे वेदों ने और हमारी परंपरा ने ये आह्वान किया है कि नारी संक्षम हो, समर्थ हो और राष्ट्र को दिशा दें।" 
विज्ञापन


पीएम ने आगे कहा, "आज गांव-गांव में महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर छोटे उद्योगों के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति दे रही हैं। महिलाओं के पास कौशल की कोई कमी नहीं है और अब वही कौशल उनकी और उनके परिवारों की ताकत बढ़ा रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जनधन योजना का जिक्र करते हुए कहा, "पहले महिलाओं के खासकर गरीब महिलाओं के बैंक खाते भी नहीं होते थे। इस कारण उनकी आर्थिक शक्ति कमजोर रहती थी। हमारी सरकार ने 23 करोड़ महिलाओं को जन धन खातों के जरिए बैंक से जोड़ा है।" गुजरात के कच्छ की महिलाओं की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि यहां स्त्रियों ने अपने अथक परिश्रम से कच्छ की सभ्यता और संस्कृति को भी जीवंत रखा है। कच्छ के रंग विशेष रूप से यहां का हैंडीक्राफ्ट इसका बड़ा उदाहरण है। ये कलाएं और ये कौशल पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed