फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi slams Congress over 26/11 attacks warns against INDI alliance

LS Polls: 26/11 आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, इंडी गठबंधन के खिलाफ किया सतर्क

Tue, 07 May 2024 10:21 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 07 May 2024 10:21 PM IST
सार

महाराष्ट्र के बीड और अहमदनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का मंसूबा है कि वे शिक्षा और नौकरी में एससी-एसटी और ओबीसी को दिया जाना वाला कोटा छीनकर मुस्लिमों को दे दे।

विज्ञापन
PM Modi slams Congress over 26/11 attacks warns against INDI alliance
महाराष्ट्र में पीएम मोदी। - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने आतंकवाद पर कांग्रेस के रुख पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि देश भूला नहीं है कि कांग्रेस शासन में आतंकियों का पीएम आवास में स्वागत किया जाता था। बटला हाउस कांड में मारे गए आतंकवादियों के लिए कांग्रेस की एक बड़ी नेता रो पड़ीं थीं। पीएम ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता द्वारा 26/11 आंतकी हमले को लेकर दिए गए बयान की भी अलोचना की। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आई वे तो शाह बानो मामले की तरह ही सुप्रीम कोर्ट के राम मंदिर वाले फैसले को भी पलट देगी। बता दें, पीएम ने यह दावा एक पूर्व कांग्रेसी नेता के हवाले से किया, जो हाल ही कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आएगी तो वे सिर्फ भाजपा सरकार के ऐतिहासिक फैसलों को रद्द करेंगे। जैसे- अनुच्छेद 370, नागरिकता संशोधन अधिनियम, तीन तलाक। हालांकि, उन्होंने चार जून को इंडी गठबंधन की आखिरी तारीख बताया।  

विज्ञापन

मुस्लिमों को आरक्षण देना कांग्रेस का इरादा
महाराष्ट्र के बीड और अहमदनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का मंसूबा है कि वे शिक्षा और नौकरी में एससी-एसटी और ओबीसी को दिया जाना वाला कोटा छीनकर मुस्लिमों को दे दे। उन्होंने घोषणा की कि जब तक मोदी जीवित है, दुनिया की कोई भी ताकत दलित, आदिवासियों और ओबीसी को दिया गया आरक्षण नहीं छीन सकती। पीएम ने कहा कि ऐसी पार्टियों से सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि कर्नाटक में भी कांग्रेस ने ऐसा ही किया। उन्होंने कहा कि अगर इंडी गठबंधन सत्ता में आया तो वे भाजपा सरकार के विकसित भारत के लक्ष्य को रद्द कर देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मराठवाड़ा की बात-बात करते-करते पीएम भावुक
उन्होंने कहा कि मराठवाड़ा क्षेत्र की कांग्रेस ने अपेक्षा की। जबकि, भाजपा सरकार सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाई। भाजपा सरकार ने पानी की कमी के मुद्दे को हल किया। मराठवाड़ा की बात-बात करते-करते पीएम भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमने अपने कई दिग्गज सहयोगियों को खो दिया। मुझे आज भी गोपीनाथ मुंडे याद हैं। वह अक्सर मराठवाड़ा के विकास पर चर्चा करते थे। मैं मुंडे जैसे लोगों को दिल्ली ले गया। 

आंतक के मुद्दे पर भी कटाक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed