{"_id":"5b08088a4f1c1ba06e8b488b","slug":"pm-modi-showed-right-path-to-mamata-banerjee-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने दिखाया ममता को ‘सही रास्ता’, बदले में 'दीदी' ने पीएम के लिए राज्यपाल को परे हटाया ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी ने दिखाया ममता को ‘सही रास्ता’, बदले में 'दीदी' ने पीएम के लिए राज्यपाल को परे हटाया
ब्यूरो, अमर उजाला, शांतिनिकेतन (बीरभूम)
Updated Fri, 25 May 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीतिक तौर पर एक दूसरे के धुर विरोधी कहे जाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच शुक्रवार को सियासी रिश्तों की नई गर्मजोशी देखने को मिली।
विज्ञापन
दरअसल, बीरभूम जिले में शांतिनिकेतन स्थित विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता से हेलीकाप्टर के जरिए वहां पहुंचे थे। उनकी अगवानी के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौके पर मौजूद थीं। दोनों नेताओं के बीच सीधे रास्ते पर कीचड़ जमा थी। ऐसे में ममता को अगवानी के लिए तेजी से आगे बढ़ते देख मोदी ने हाथ के इशारे से उन्हें घूम कर साफ रास्ते से आने के लिए कहा। इसके बाद ममता थोड़ा घूम कर मोदी के पास पहुंची।
विज्ञापन
उन्होंने बेहद गर्मजोशी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया और उनके साथ फोटो खिंचाई। इस दौरान मोदी की अगवानी के लिए ममता वहां मौजूद राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी को एक ओर हटाते हुए आगे बढ़ गईं।
विज्ञापन
कर्नाटक चुनावों के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी। बाद में दीक्षांत समारोह और बांग्लादेश भवन के उद्घाटन के मौके पर भी दोनों नेता साथ रहे। हालांकि दीक्षांत समारोह में ममता अपने बगल में बैठीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से बांग्ला में ही बात करती दिखीं।