Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi shares video on X regarding women's reservation say'Will fulfill the promise made Nari Shakti

'नारी शाक्ति से किया वादा पूरा करके रहेंगे': महिला आरक्षण विधेयक पर बोले पीएम, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

Sat, 28 Nov 2026 01:10 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 28 Nov 2026 01:10 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को 33% आरक्षण देने का वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरक्षण लागू करने की सभी बाधाएं दूर की जाएंगी। सरकार संसद के विशेष सत्र में इससे जुड़े विधेयक पेश करने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन
PM Modi shares video on X regarding women's reservation say'Will fulfill the promise made Nari Shakti
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर करेगी, और जो पार्टियां इस कदम का विरोध कर रही हैं, वे इसे रोक नहीं पाएंगी।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने क्या कहा? 
अगले हफ्ते संसद के विशेष सत्र में परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा और उसे पारित करने से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि देश की 'नारी शक्ति' से एक वादा किया गया है और सरकार उसे पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन



संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है। इसमें राज्यों से 815 और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 सदस्य हो सकेंगे। साथ ही, राज्य विधानसभाओं के लिए अधिकतम सीटों की सीमा भी 500 से बढ़ाकर 650 करने का प्रावधान है।

उन्होंने कहा, 'महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां देश की 'नारी शक्ति' को संसद और विधानसभाओं में अपनी भागीदारी बढ़ाने से कभी नहीं रोक पाएंगी।' यह बस समय की बात है।' पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का संकल्प पक्का है और उसे देशभर की महिलाओं का समर्थन हासिल है।

गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा? 
इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर कहा, 'नारी शक्ति को जनप्रतिनिधित्व में भी मजबूत भागीदारी दिलाना मोदी सरकार का संकल्प रहा है। कल मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को दी गई मंजूरी के साथ ही देश की महिलाओं की दशकों पुरानी प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में जो 33% आरक्षण दिया गया था, वह अब साकार होगा। विधानसभाओं में महिलाओं की कम से कम एक-तिहाई भागीदारी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की योजनाओं को और अधिक समावेशी बनाएगी, वहीं लोकसभा में उनकी उपस्थिति नीति निर्माण, कानून निर्माण और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के निर्धारण में एक नया आयाम जोड़ेगी।महिलाओं को शासन में मजबूत भागीदार बनाने वाली इस ऐतिहासिक पहल का सभी दल समर्थन करें।'


आगे कहा, 'कैबिनेट की ओर से 132वें संविधान संशोधन विधेयक को दी गई मंजूरी देश के सभी राज्यों में जनप्रतिनिधित्व बढ़ाने व शासन को जनता के और करीब लाने का बहुत बड़ा कदम है। साथ ही, इसमें अनुच्छेद 170(1) में संशोधन कर राज्य विधानसभाओं की सीटों की अधिकतम सीमा 500 से बढ़ाकर लगभग 650 करने का प्रस्ताव भी है। इस प्रावधान से उत्तर प्रदेश अविभाजित रहते हुए विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ा सकेगा। साथ ही, महिलाओं को मिलने वाले एक-तिहाई आरक्षण से प्रदेश की महिलाओं को अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधित्व मिलेगा।'


महिलाओं के लिए आरक्षण को परिसीमन प्रक्रिया से जोड़ा गया है
प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने के उद्देश्य से लाए गए नए विधायी प्रस्तावों को मंजूरी देने के एक दिन बाद आई है। इस पैकेज में संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 और परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 शामिल हैं। संविधान (106वां संशोधन) अधिनियम, 2023, जिसे आमतौर पर 'महिला आरक्षण अधिनियम' के रूप में जाना जाता है, लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान करता है। हालाँकि, इसे लागू करने की शर्त यह रखी गई थी कि जनगणना के आंकड़े जारी होने के बाद होने वाली परिसीमन प्रक्रिया के साथ इसे जोड़ा जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed