PM Modi: पीएम मोदी ने साझा की अलग-अलग देशों में भारतीय संस्कृति की झलक, कहा- इसकी विश्वभर में गूंज
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व स्तर पर गूंजती है। मैं जहां भी जाता हूं, मुझे हमारे इतिहास और संस्कृति के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाई देता है। यह बेहद खुशी की बात है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दुनिया के विभिन्न देशों में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाता एक वीडियो साझा किया। एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए पीएम ने लिखा कि पूरे विश्वभर में भारतीय संस्कृति की गूंज हो रही है।
Indian culture resonates globally!
Wherever I go, I see immense enthusiasm towards our history and culture, which is extremely gladdening. Here is a glimpse… pic.twitter.com/IXmOCYgYgW— Narendra Modi (@narendramodi) November 28, 2024विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी किसी विदेश दौरे पर जाते हैं तो उनको भारतीय संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियां दिखाई जाती हैं। विदेश में भारतीय संस्कृति की झलक देख प्रधानमंत्री ने कई बार खुशी जाहिर की है। गुरुवार को उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व स्तर पर गूंजती है। मैं जहां भी जाता हूं, मुझे हमारे इतिहास और संस्कृति के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाई देता है। यह बेहद खुशी की बात है।
वीडियो में ऑस्ट्रिया में वंदे मातरम गाते लोग, पोलैंड और मॉस्को (रूस) में गरबा, कजान (रूस) में ढोलिडा, भूटान में डांडिया रास, सिंगापुर में भरतनाट्यम और लाओस और ब्राजील में रामायण के आयोजन की झलक दिखाई गई है। इसमें कलाकार भारतीय परिधानों में अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। इसमें भूटान के कलाकारों को प्रधानमंत्री के लिए लोकगीत गाते दिखाया गया है।