{"_id":"6aa6cc50304b54e5f001093a","slug":"pm-modi-share-video-thanks-brics-leaders-delhi-summit-productive-outcome-oriented-xi-jinping-putin-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिक्स सम्मेलन: पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं का जताया आभार, वीडियो साझा कर बोले- बेहद कारगर रहा समिट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ब्रिक्स सम्मेलन: पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं का जताया आभार, वीडियो साझा कर बोले- बेहद कारगर रहा समिट
Sun, 13 Sep 2026 09:46 PM IST
देवेश त्रिपाठी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Sun, 13 Sep 2026 09:46 PM IST
सार
दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूह के सभी सदस्य देशों के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सम्मेलन को उपयोगी और नतीजे देने वाला बताया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम के प्रमुख क्षणों का वीडियो साझा किया, जिसमें उनके संबोधन का अंश भी शामिल था।
विज्ञापन
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ब्रिक्स के सभी सदस्य देशों के नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं के सहयोग से दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन बेहद उत्पादक और परिणामोन्मुखी रहा। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर दो दिवसीय सम्मेलन के प्रमुख पलों को दर्शाने वाला एक वीडियो भी साझा किया।
पीएम मोदी ने वीडियो के साथ पोस्ट में कहा, 'दिल्ली शिखर सम्मेलन को बेहद उत्पादक और परिणामोन्मुखी बनाने के लिए ब्रिक्स के सभी नेताओं का धन्यवाद।' वीडियो में प्रधानमंत्री के शिखर सम्मेलन के संबोधन का एक हिस्सा भी दिखाया गया है। इसमें उन्होंने कहा कि ब्रिक्स के माध्यम से भारत ने हर दिशा में मित्रता, साझेदारी और सहयोग को आगे बढ़ाया है।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुए कौन से बड़े नेता?
शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए।
विज्ञापन
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर भी सम्मेलन में शामिल हुए। युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे।
72 घंटों में पीएम मोदी ने की 15 द्विपक्षीय बैठकें
भारत ने 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। इसमें संगठन के 11 सदस्य देशों और 10 साझेदार देशों के नेताओं के अलावा कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भी हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मेलन से इतर पिछले तीन दिनों में राष्ट्राध्यक्षों या सरकार प्रमुखों के साथ 15 आमने-सामने द्विपक्षीय बैठकें भी कीं।
वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को अलग-अलग देशों के नेताओं से हाथ मिलाते और बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। इसमें रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका समेत ब्रिक्स के सदस्य और साझेदार देशों के नेताओं की मौजूदगी भी नजर आई।

Thank you to all BRICS leaders for making the Delhi Summit very productive and outcome oriented! pic.twitter.com/C3DMZWGgLL
— Narendra Modi (@narendramodi) September 13, 2026