फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Tweet on Twitter News Modhera Sun Temple video call it splendid on rainy day 

पीएम मोदी ने शेयर किया मोढेरा के सूर्य मंदिर का वीडियो, कहा- बारिश में दिख रहा शानदार

Wed, 26 Aug 2020 10:33 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 26 Aug 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Tweet on Twitter News Modhera Sun Temple video call it splendid on rainy day 
नरेंद्र मोदी का ट्वीट: मोढेरा का सूर्य मंदिर - फोटो : PM Modi Twitter

गुजरात में लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं। जगह-जगह जलभराव हो गया है। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर एक सुकून देने वाले वीडियो को शेयर किया है। जिसमें मोढेरा के सूर्य मंदिर का एक विहंगम नजारा दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन



विज्ञापन


मोढेरा के सूर्य मंदिर का वीडियो ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, 'मोढेरा का प्रतिष्ठित सूर्य मंदिर बारिश के दिन शानदार दिख रहा है।' बता दें कि गुजरात के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। राज्य के कई जिलों में बांधों मे जलस्तर बढ़ गया है। हालात बिगड़ने पर जलाशयों के गेट खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्छ में कई दिनों से बारिश हो रही है। इसका अन्य इलाकों पर भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। पूरा कच्छ शहर समुद्र में तब्दील हो गया है। यहां गाड़ियां तैरती हुई नजर आ रही हैं। भारी बारिश ने गिर सोमनाथ को भी प्रभावित किया है। यहां हालात के बेकाबू होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रावल डैम में भी जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण बांध के पांच गेट खोलने पड़े।


यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, मोर को दाना खिलाते हुए प्रकृति प्रेम का दिया संदेश

इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उनका प्रकृति प्रेम दिखाई दे रहा था। वीडियो में प्रधानमंत्री अपने आवास के लॉन में मोर को दाना खिलाते और वे मोर की अठखेलियों को निहारते हुए दिखाई दे रहे थे।

वीडियो में नजर आने वाले मोर प्रधानमंत्री सुबह की सैर के दौरान साथी होते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री टहलने के बाद मोरों को दाना खिलाते हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी की दिनचर्या में शामिल है। वीडियो में वे अलग-अलग लोकेशन पर मोरों को हाथों से दाना खिलाते हुए दिखाई दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed