पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, मोर को दाना खिलाते हुए प्रकृति प्रेम का दिया संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनका प्रकृति से प्रेम दिखाई दे रहा है। वीडियो में प्रधानमंत्री अपने आवास के लॉन में मोर को दाना खिला रहे हैं। वे मोर की अठखेलियों को निहार रहे हैं।
वीडियो में नजर आने वाले मोर उनकी सुबह की सैर के दौरान साथी होते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री टहलने के बाद मोरों को दाना खिलाते हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी की दिनचर्या में शामिल है। वीडियो में वे अलग-अलग लोकेशन पर मोरों को हाथों से दाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी लॉन में टहलते हुए दिख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो के साथ एक कविता भी साझा की गई है। इसमें मोर, भोर, शांति, सुहानापन और मौन की अहमियत बताई है। मुरलीधर, जीवात्मा, शिवात्मा और अंतर्मन की बात भी की गई है।
वीडियो में प्रधानमंत्री की लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास और उनके कार्यालय तक की गतिविधियों को देखा जा सकता है। प्रधानमंत्री ने अपने आवास में ग्रामीण इलाकों जैसे ढांचे बनावाएं हैं जहां पक्षी आराम से अपना घोंसला बना सकते हैं।
A post shared by Narendra Modi (@narendramodi) on