फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi seeks suggestions from nationals for 50th episode of Mann Ki Baat

पीएम मोदी ने "मन की बात" के 50वें एपिसोड के लिए देशवासियों से मांगे सुझाव

Tue, 20 Nov 2018 12:05 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Nov 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
PM Modi seeks suggestions from nationals for 50th episode of Mann Ki Baat
मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 50वें एपिसोड के लिए देशवासियों से सुझाव मांगे हैं। इस एपिसोड का प्रसारण 25 नवंबर को होगा। ‘मन की बात’ को लोकप्रिय बनाने एवं लोगों की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिये नरेंद्र मोदी एप पर ‘मन की बात क्विज’ की भी पहल की गई है ।

विज्ञापन


‘मन की बात क्विज’ में शीर्ष अंक हासिल करने वालों को ‘मन की बात’ संबंधित पुस्तक दी जायेगी । नरेंद्र मोदी एप पर ऑनलाइल माध्यम से तैयार क्विज प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रश्न के जवाब 30 सेकेंड में देने होंगे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले एक ट्वीट संदेश में कहा था कि इस महीने की 25 तारीख की 'मन की बात' विशेष है। यह कार्यक्रम का 50वां एपिसोड होगा। उन्होंने कहा कि आप कार्यक्रम के लिए अपने विचार और सुझाव ‘नरेंद्र मोदी मोबाइल एप’ पर साझा कर सकते हैं।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी एप पर कहा गया है कि ‘मन की बात’ के 50वें संस्करण के संबंध में प्रधानमंत्री आपसे सुझाव आमंत्रित करते हैं, ताकि इस कार्यक्रम में आपके अनोखे विचार शामिल किये जा सकें। इस महीने यह कार्यक्रम विशेष है क्योंकि ‘मन की बात’ के 50 एपिसोड पूरे हो रहे हैं । इसमें कहा गया है कि आप अपने उन पसंदीदा विषयों के बारे में अपने सुझाव तथा विचार भेज सकते हैं, जिन पर आप चाहते हैं कि प्रधानमंत्री बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि आप अपने विचार इस खुले मंच पर साझा कर सकते हैं अथवा हमारा टॉल फ्री नंबर 1800-11-7800 डायल करके प्रधानमंत्री के लिए अपना सन्देश हिन्दी अथवा अंग्रेजी में रिकॉर्ड करा सकते हैं। आपके संदेशों में से कुछ संदेशों के चुनिंदा हिस्से को मन की बात में प्रसारित भी किया जा सकता है। इसके अलावा आप 1922 पर मिस्ड कॉल देकर और एसएमएस में दिए लिंक पर जाकर सीधे प्रधानमंत्री को भी अपने सुझाव एवं विचार भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed